सालीचौका के मुख्य बाजार में हुई चोरी का खुलासाःशातिर चोर पकडाया:
सालीचौका नरसिंहपुर, गत दिवस नगर के मुख्य बाजार स्थित एक दुकान से किराने का कीमती सामान चोरी करने वाला शातिर चोर को पकडने में पुलिस को सफलता पाई। इसका खुलासा एसडीओपी रत्नेश मिश्रा ने शनिवार को प्रेसवार्ता में बताया कि किराना व्यापारी आजाद गुप्ता ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी दुकान में अज्ञात चोर ने कीमती किराना चोरी की गई हैं जिस पर आरोपी के विरुद्ध धारा 331(4),305(a) बी एन एस का अपराध पंजीबद्घ कर बिवेचना में लिया और पुलिस अधिक्षक डां.ऋषिकेश मीना के निर्देश पर विशेष टीम गठित कर आरोपी की पतासाजी की गई और सीसीटीवी फोटोज एवं मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर आरोपी रमेश उर्फ भूरा रजक करेली निवासी को गिरफ्तार किया तथा उससे चोरी गई तेल दाल ड्रायफ्रूट्स व अन्य लगभग 25000 पचास हजार रुपये की सामग्री बरामदगी की गई। श्री मिश्रा ने बताया कि
इस अपराधी के विभिन्न थाना क्षेत्र में लगभग 25 मामले दर्ज हैं और ट्रेनों से जा कर पहले रेकी करता था फिर चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था।
इनकी रही सराहनीय भूमिका-
उक्त आरोपी पतारसी एवं मशरुका बरामदगी में अतिरिक्त पुलिस अधिक्षक संदीप भूरिया, अनु.अधिकारी पुलिस गाडरवारा रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गाडरवारा निरिक्षक विक्रम रजक उपथाना सालीचौका प्रभारी उप निरीक्षक बर्षा धाकड़, प्रधान आरक्षक करन सिंह,आरक्षक हरिशंकर पटवा ,राजेंद्र धाकड़, जमना प्रसाद रजक,हरिशंकर, अक्षय श्रीवास्तव,सैनिक हेमराज सिंह की सराहनीय भूमिका रही उक्त पूरी टीम की पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीना सराहनीय कार्यवाही के लिये प्रशंसा की है।
