https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEi_nXYDircpji_NBp4Y2oyo8rhVeU-DuXusJaP3AW8


 


 


 


धार्मिक धरोहर पंचपिंड स्थल के संरक्षण हेतु परशुराम सेना ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा:

सालीचौका गाडरवारा, विगत दिवस परशुराम सेना नरसिंहपुर के जिला अध्यक्ष पं मुकेश बसेड़िया ने नगर के वरिष्ठ जनो व ख्यातिलब्ध विद्वानों के साथ ऐतिहासिक व धार्मिक धरोहर पंचपिण्ड स्थल को डूब क्षेत्र से बचाने व संरक्षण हेतु एस डी एम श्रीमति कलावती ब्यारे को प्रदेश के मुखिया माननीय मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंफ़ा 

उक्ताशय की जानकारी देते हुए श्री बसेड़िया ने बताया कि 

तहसील खातेगांव जिला देवास के ग्राम तुरनाल में माँ रेवा के तट पर भगवान श्री परशुराम ने अपने मातापिता का पिंडदान किया था ,उक्त स्थल प्राचीन काल से सनातन धर्मालंबियों की आस्था व पूजन का प्रमुख केंद्र रहा है ,वर्तमान में एक बांध निर्माण के कारण डूब क्षेत्र में आ रहा है

मध्यप्रदेश के अधिकांश जिलो में परशुराम सेना मप्र ने एक दिन एक साथ ज्ञापन सौंपकर इसे डूब क्षेत्र से बचाने एवं पंचपिण्ड स्थल को धार्मिक व सांस्कृतिक धरोहर के रूप में विकसित कर पर्यटक स्थल बनाने की मांग की है 

ज्ञापन सौंपने के दौरान ब्राहाण समाज के वरिष्ठजन पं अरुण तिवारी ,पं भवानी प्रसाद शास्त्री,पं ओमप्रकाश दुबे,पं अरुण तिवारी,पं गिरीश स्वामी,पं दीपक दीक्षित ,पं अवधेश पाठक,पं मनोज शास्त्री,पं अनुज शर्मा, पं मनोज शर्मा,पं शरद खेमरिया,पं संतोष शुक्ला, पं संजू ढिमोले ,पं यगदत्त पचोरी,पं शरद खेमरिया, पं दीपक पांडे,पं सुदेश कटारे तथा परशुराम सेना नरसिंहपुर के जिला अध्यक्ष पं मुकेश बसेड़िया के साथ प्रभात चौकसे सहित अन्य भक्तगणो की गरिमामयी उपस्थिति रही

أحدث أقدم

📻 पॉडकास्ट सुनने के लिए यहां क्लिक करें।

🎙️ Stringer24News Podcast

🔴 देखिए आज का ताज़ा पॉडकास्ट सीधे Stringer24News पर