https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEi_nXYDircpji_NBp4Y2oyo8rhVeU-DuXusJaP3AW8


 


 


 

*यहां मिलती है कच्ची शराब दस रुपए में,चखना की सुविधा उपलब्ध?:नरसिंहपुर*

नए पुलिस अधीक्षक के आने के बाद नशे का कारोबार करने वालों पर कुछ अंकुश लगने की बात कही गई थी, लेकिन यहां नशे का कारोबार करने वालों काम पुराने ढर्रे पर चल रहा है!

रेलवे फाटक क्रॉस करते ही निर्माणाधीन ब्रिज के बाई ओर झोपड़ीनुमा टपरे में दस रुपए में कच्ची शराब बेची जा रही है!यहां कुछ देर के लिए बस भी रुकती हैं,और कंडक्टर/खलासी दस रुपए ग्लास का पेग पीने के बाद ही आगे बढ़ते हैं!

हालांकि पुलिस समय - समय पर जरूर कार्यवाही करती है। लेकिन जिस विभाग का मुख्य कार्य शराब से जुड़ा हुआ है। वह मौन स्वीकृति देकर शराब ठेकेदारों के ऊपर मेहरबान है । आबकारी विभाग कार्यवाही करता तो है, लेक़िन छोटी मछलियों पर जो छोटा मोटा महुआ कच्ची शराब का कारोबार करते है!


Previous Post Next Post

📻 पॉडकास्ट सुनने के लिए यहां क्लिक करें।

🎙️ Stringer24News Podcast

🔴 देखिए आज का ताज़ा पॉडकास्ट सीधे Stringer24News पर