https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEi_nXYDircpji_NBp4Y2oyo8rhVeU-DuXusJaP3AW8


 


 


 


*पनारी ग्राम पंचायत में आर्थिक अनियमितताओं पर क्या बोले ग्रामीण?: चिचली:नरसिंहपुर*

ग्रामीण व्यंग्यात्मक लहजे में कहते हैं कि,पनारी में तो चारों तरफ विकास ही विकास है!गांव में नालियां लबालब भरी हुई हैं और जगह जगह गंदगी के ढेर लगे हुए हैं और साफ सफाई के नाम पर बिल लगाए जाते हैं!

नाम जाहिर ना करने की शर्त पर कुछ ग्रामीणों ने कहा कि, सरपंच पति को थोड़ा बहुत कमीशन मिल जाता है तो वह भी बिना कुछ कहे सुने घर से सरपंच के हस्ताक्षर करवा कर ले आता है! न सरपंच पंचायत आती है और न ही कोई जन सुनवाई होती है!पंचायत में चहेतों को उपकृत किया जा रहा है। वार्ता के दौरान ग्रामीण कहते हैं कि,महेश हरिजन के नाम पर लगाए गए बिल संदेहजनक है!अतिरिक्त कक्ष मरम्मत के नाम पर ग्यारह हजार और पंद्रह हजार के दो बिल लगाए गए हैं!मामले की जांच सीईओ जनपद को करना ही चाहिए!

दरअसल ग्रामीणों का आक्रोशित होना भी स्वाभाविक है!आए दिन पंचायत भवन कार्यालय में ताला लटका रहता है, कभी सचिव है तो जीआरएस नहीं है!

गांव में बेतरतीब नाली निर्माण ना सिर्फ दूरदर्शिता की कमी को दिखाता है बल्कि कूड़े के निबटान का अव्यवस्थित प्रबन्धन पंचायत की लचर कार्यशैली की ओर इशारा करता है!

जारी :




Previous Post Next Post

📻 पॉडकास्ट सुनने के लिए यहां क्लिक करें।

🎙️ Stringer24News Podcast

🔴 देखिए आज का ताज़ा पॉडकास्ट सीधे Stringer24News पर