https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEi_nXYDircpji_NBp4Y2oyo8rhVeU-DuXusJaP3AW8


 


 


 

*साहू समाज देव गणेश मंदिर का विमान रहा मुख्य आकर्षण का केंद्र।*

सालीचौका नरसिंहपुर। साहू समाज देव गणेश मंदिर द्वारा प्रतिवर्ष जल विहार करने के लिए श्री गणेश जी की प्रतिमा के साथ विमान निकाला जाता है।इस वर्ष भी युवा संगठन,महिला मंडल व साहू समाज श्री देव गणेश मंदिर समिति सदस्यों के माध्यम से विमान पड़े उत्साह के साथ बैंड बाजे लाइट डेकोरेशन के साथ निकल गया। जिसमें सभी वरिष्ठ सदस्य व युवा संगठन सदस्यों को विशेष वेशभूषा के साथ पगड़ी बांधी गई। महिलाओं ने पीले वस्त्र की वेशभूषा में कार्यक्रम में हिस्सा लिया। साहू मंदिर से पूजन आरती के पश्चात विमान को निकाला गया। जिसकी पूरे साहू मोहल्ले से होते हुए नगर के प्रमुख स्थान व मार्गों पर सामाजिक व अन्य समाज के व्यक्तियों द्वारा पूजन कर स्वागत किया गया। नदी पर पहुंच विमान का पूजन कर भगवान को जलविहार कराया गया। इसके उपरांत सभी सदस्यों को प्रसाद वितरण कर वापस मंदिर में विमान पहुंचा। साहू महिला मंडल की महिलाओं के माध्यम से नगर के प्रमुख मार्गों पर विमान के साथ राधे-राधे की धुन पर नृत्य किया गया। इसी धुन पर साहू समाज व युवा संगठन के सदस्यों को भी नृत्य करते देखा गया। समाज के सदस्यों में बहुत उत्साह देखने को मिला। तेलघानी बोर्ड मध्य प्रदेश शासन के विधानसभा गाडरवारा प्रतिनिधि नीलेश साहू द्वारा बताया गया। की आज डोल ग्यारस के अवसर पर प्रतिवर्ष के अनुसार इस वर्ष भी समाज के सदस्यों युवा संगठन सदस्यों में महिला मंडल के सदस्यों के माध्यम से विमान धूमधाम बैंड बजे,लाइट,डेकोरेशन और विशेष वेशभूषा के साथ निकाला गया।जिसमें समस्त गाडरवारा साहू समाज व आसपास के क्षेत्र से पधारे हमारे सामाजिक सदस्य उपस्थित रहे।और बहुत उत्साह के साथ इसमें सभी ने नृत्य करते हुए भगवान को जलविहार कराया और कार्यक्रम के उपरांत श्री देव गणेश मंदिर में प्रसादी का वितरण किया।इस कार्यक्रम में गाडरवारा नगर के सम्माननीय नगर पालिका अध्यक्ष शिवाकांत मिश्रा,भाजपा मंडल अध्यक्ष एवं पार्षद चंद्रकांत शर्मा,पार्षद आनंद दुबे,सतीश कौरव,अभिषेक सराठे,हर्षित रूसिया,अंशुमन दुबे,स्पनिल सोनी,कपिल घारू,विनोद साहू,सतीश साहू,शिवदयाल साहू,अशोक साहू, राजेंद्र साहू,अनिल साहू,ओम प्रकाश साहू,मनोज साहू,मनीष साहू,आशीष साहू,रोशन साहू,सौरभ साहू,गोलू साहू,अखिलेश साहू,शैलेश साहू,मिंटू साहू,पवन साहू,कमल साहू,ब्रजेश साहू,मनोहर साहू,वीरेंद साहू,श्रीमति पुष्पा साहू,सोनम साहू,शकुंतला साहू,विनीता साहू,मीना साहू,प्रीति साहू,वंदना साहू,ज्योति साहू,अंजू साहू, हर्षिता साहू,तारा साहू,सुनीता साहू,वर्षा साहू सहित महिला मंडल सदस्य,साहू समाज सदस्य,युवा संगठन सदस्य गाडरवारा नगर के गणमान्य नागरिक कार्यक्रम में उपस्थित हुए व प्रसादी प्राप्त की और कार्यक्रम की भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए पूरे नगर के समाज ने इस कार्यक्रम की प्रशंसा की सफल आयोजन के लिए युवा संगठन सदस्यों ने साहू समाज व सभी समाज व प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

أحدث أقدم

📻 पॉडकास्ट सुनने के लिए यहां क्लिक करें।

🎙️ Stringer24News Podcast

🔴 देखिए आज का ताज़ा पॉडकास्ट सीधे Stringer24News पर