*मौत का प्लेटफार्म!:देखें कि किस गंदे तरीके से बनता है रेलवे के अवैध वेंडरों का खाद्य सामान?: गाडरवारा:नरसिंहपुर*
अगर आप ट्रेन में सफर कर रहे हैं और नरसिंहपुर या गाडरवारा रेलवे स्टेशन पर खाने की इच्छा हो तो थोड़ी सावधानी बरतिए।
गाडरवारा स्टेशन का यह हाल है कि ,दर्जनों वेंडर ट्रेन आने पर कोच में फेरी लगाते हुए खुलेआम गुणवत्ताविहीन सामग्री बेचते हुए दिखाई दे रहे हैं। आरपीएफ पर भी वेंडरों की रोकथाम की जिम्मेदारी भी है। इसके बाद भी सामग्री बिक्री नहीं रुकने के चलते सवाल खड़े हो रहे हैं।
यही हाल नरसिंहपुर रेलवे स्टेशन का है जहां पर अवैध वेंडर्स की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है जिससे यात्रियों की सुरक्षा और स्वास्थ्य दोनों खतरे में हैं।प्लेटफॉर्म और ट्रेनों में खुलेआम अमानक, अधिक राशि पर और दूषित खाद्य सामग्री बेची जा रही है।इसके कारण यात्रियों को डिहाइड्रेशन, उल्टी-दस्त जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।इसके बावजूद रेलवे की आरपीएफ और कमर्शियल विभाग की कार्रवाई सिर्फ औपचारिक रह गई है।
गोटेगांव रेलवे स्टेशन पर यह नजारा आम हैं जहां, ज्यादा से ज्यादा आलूबडे बेचने के चक्कर में कई वेंडर्स तो जान जोखिम में डालकर रेलवे ट्रैक पार कर रहे हैं और कुछ ने ट्रैक को ही आने-जाने का रास्ता बना लिया है।
खुले व गंदगी में रखी जाने वाली खान-पान सामग्री पर मक्खियां भिनभिनाती रहती हैं!यही नहीं, खान-पान सामग्री पर दिनभर चूहे भी मुंह मारते रहते हैं!
रेलवे ने इन चीजों की गुणवत्ता जांचने के लिए स्वास्थ्य अधिकारी तो नियुक्त किए है, लेकिन स्वास्थ्य अधिकारी सिर्फ सफाई व्यवस्था पर ध्यान देने में लगे हुए हैं।


