https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEi_nXYDircpji_NBp4Y2oyo8rhVeU-DuXusJaP3AW8


 


 


 

*किसान सभा का 9वा तहसील सम्मेलन 13 को पचामा में:

सालीचौका नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश किसान सभा गाडरवारा के अध्यक्ष जगदीश पटेल,महासचिव करणसिंह अहिरवार ने विज्ञप्ति जारी कर बताया कि 13सितंबर 2025 शनिवार को गाडरवारा तहसील सम्मेलन किसान नेता स्वर्गीय भगवत सिंह उपरारिया नगर ग्राम पचामा में एन एस पटेल के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न होगा जिसका उद्घाटन मध्य प्रदेश किसान सभा के प्रदेश महासचिव अखिलेश यादव एवं समापन प्रदेश उपाध्यक्ष रामनारायण कुरारिया करेंगे , सम्मेलन में तहसील की विभिन्न इकाइयों के 100 प्रतिनिधि भाग लेंगे जो नई कमेटी का गठन कर किसान मजदूर सर्वहारा वर्ग के सामने सरकारों की जनविरोधी नीतियों से उत्पन्न चुनौतियों पर चर्चा कर आगे की रणनीति तय करेंगे। जनता के उबाल, संघर्ष और बगावतों की कोख से जन्मी अखिल भारतीय किसान सभा जो देश के कोने कोने में फैली हुई किसानों का सबसे बड़ा संगठन है जिसकी स्थापना 11अप्रैल 1936को लखनऊ में स्वामी सहजानंद सरस्वती की अध्यक्षता में हुई, जिसके बाद में एन जी रंगा, जयप्रकाश नारायण, आचार्य नरेंद्र देव तक सभी अध्यक्ष जिनमें कोई कम्यूनिस्ट नहीं थे, उन्होंने भी इस झंडे को किसान सभा का झंडा बनाया। आज की सरकारों द्वारा भी अंग्रेजों के समय की असहनीय स्थितियां उत्पन्न कर दी गई हैं जो देश में अनगिनत संघर्ष, बगावत विद्रोह कर रहे हैं जिन्हें दबाने क्रूर और अमानवीय दमन के बावजूद किसान मजदूर मेहनतकश वर्ग संघर्ष कर रहे हैं। किसान सभा किसानों का संगठन है जिसका अपना संविधान है,कोई राजनैतिक पार्टी नहीं है।

      आज 200पूंजीपतियों के पास 45प्रतिशत पूंजी हो गई और देश के सार्वजनिक उपक्रमों को कौड़ियों के भाव बेच दिया, रोजगार खत्म हो गए, कृषि प्रधान देश में खेती को कार्पोरेट के हवाले करने की भरपूर कोशिश कर बर्बाद करने नीतियां बनाई जा रही हैं, नदियां , पहाड़ जंगल यहां तक कि बेशकीमती जमीनों को कार्पोरेट के हवाले कर जबरन बेदखली शुरू हो गई है, किसानों को उचित लाभकारी दाम नहीं मिल रहे हैं, स्थाई रोजगार समाप्त हो गए हैं आज देश में असंतोष व्याप्त है।

         सम्मेलन में देश में व्याप्त अव्यवस्थाओं शोषण दमन के खिलाफ चर्चा होकर आगे की रणनीति बनाई जाएगी।

Previous Post Next Post

📻 पॉडकास्ट सुनने के लिए यहां क्लिक करें।

🎙️ Stringer24News Podcast

🔴 देखिए आज का ताज़ा पॉडकास्ट सीधे Stringer24News पर