https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEi_nXYDircpji_NBp4Y2oyo8rhVeU-DuXusJaP3AW8


 


 


 



*पंचायतों के सरपंचों से भयादोहन करने वाला शख्स पुलिस की गिरफ्त में* : *stringer24news के नाम पर भी की जा रही थी अवैध वसूली?:सालीचौका गाडरवारा*


प्राप्त जानकारी के मुताबिक गाडरवारा पुलिस द्वारा दो तथाकथित पत्रकारों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।आपकी जानकारी के लिए बता दें कि,ऊपर तस्वीर में दाहिनी ओर दिखाई देने वाला रमेश माधरे stringer24news के नाम पर अवैध वसूली और फर्जी तरीके से विज्ञापन उगाही भी कर रहा था!

इससे ना सिर्फ कंपनी की साख को क्षति पहुंची है बल्कि विज्ञापन राजस्व में भी काफी नुकसान पहुंचाया गया है।

*💥पत्रकारिता भारत का चौथा स्तंभ है लेकिन चौथे स्तंभ में कुछ लोग दीमक की भांति लगे हुए हैं मनीराम कुमार सालीचौका और रमेश माधुरे बनखेड़ी👍*

*✍️दो तथाकथित पत्रकार  महिलाओं कर्मचारीयो व्यवसायियों तथा विभिन्न कार्यों में कार्यरत लोगों को लगातार अपनी पत्रकारिता की धोस दिखाकर उनके वीडियो फोटो कहीं से भी लेकर उनको बेवजह बिना परेशान करते थे🔥*

[गाडरवारा बनखेड़ी-दो फर्जी ब्लेकमेलर किसी शिकायती सबूत और आवेदनों के लगातार सोशल मीडिया पर वायरल करके ब्लैकमेलिंग का काम कर रहे थे।

ऐसा ही मामला सालीचौका थाना क्षेत्र अंतर्गत सुनने में आया अगस्त 2024 में एक महिला के अश्लील वीडियो फोटो सालीचौका के तथाकथित पत्रकार एवं एक राजनीतिक दल के विधानसभा पदाधिकारी बनकर मनीराम कुमार।

महिला के अश्लील वीडियो फोटो अपने ही दूसरे फर्जी पत्रकार साथी जो की बनखेड़ी उमरधा का रहने वाला रमेश मधुरे था।

उसके मोबाइल पर भेजें और महिला से एवं उसके पति से एक बड़ी राशि 50हजार की मांग लगातार करता रहा।

जब महिला और उसके पति ने वह राशि देने में असमर्थता जाहिर की तो उसके भाई को भी प्रताड़ित किया गया।

इस तरह से यह सिर्फ एक उनका मामला था जिसमें महिला उसके पति और उसके भाई ने हिम्मत दिखाई और इसकी शिकायत थाना गाडरवारा में की साथ ही पुलिस प्रशासन ने भी बड़ी सजगता बड़ी सक्रियता और मानवीयता दिखाते हुए जिस तरह से महिला की शिकायत को सुना समझा और इसकी शिकायत पर उक्त तथाकथित दोनों ब्लैकमेंलर पत्रकारों छुटभैया नेताओ के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई।

लगातार विभिन्न तरह की पूछताछों के बाद सबूत एवं गवाहों के साथ न्यायालय ने न्यायालय प्रक्रिया को पूर्ण करते हुए दिनांक 18 अगस्त 2025 को दोनों तथाकथित पत्रकार जिसमे मनीराम कुमार अमाडा सालीचौका नरसिहपुर,रमेश कुमार माधुरे उमरधा बनखेड़ी को जेल नरसिंहपुर सेंट्रल जेल भेजा।

उक्त दोनों के जेल भेजे जाने तक जब सामाजिक स्तर पर एवं विभिन्न सोशल मीडिया मंचों के माध्यम से युक्त खबरें वायरल हुई तो जिन लोगों को लगातार यह है कई वर्षों से परेशान कर रहे थे उन सभी में खुशी की लहर फैली।

लोगों ने बताना शुरू किया कि यह लोग इस चौथे स्तंभ को दीमक की तरह चाट रहे थे यह राजनीतिक दलों में पद लेकर उसके रुतबे का इस्तेमाल भी करते थे।

साथी यह सामाजिक संगठनों में भी पद लेकर उन पदों का दुरुपयोग करते थे।

दबी जुबान में लोगों ने कहा कि इन लोगों ने जो गलत किया है वह निश्चित ही उसका परिणाम है।

साथ ही महिलाओं की आबरू उनके मान सम्मान साथी अच्छे व्यवसायों के मान सम्मान अच्छे कर्मचारियों के साथ लगातार इन्होंने ब्लैकमेलिंग की है।

कई ग्राम पंचायत में पंचायत कर्मियों सरपंचों एवं विभिन्न जनप्रतिनिधियों के फोटो वीडियो इनके पास आज भी मौजूद है।

इसलिए शासन प्रशासन को इन सभी की बारीकी से जांच करना चाहिए ऐसा सोशल मीडिया यूजर कह रहे है।

अब देखना यही बाकी है की जेल में रहने के बाद इनमें क्या सुधार होता है या फिर वही ढ़र्रे पर यह चलेंगे लगातार लोगों को विभिन्न तरह से इनके बारे में जानकारियां आ रही हैं।

 पुलिस प्रशासन की सराहना की जा रही है न्यायालय की व्यवस्था ने जो इन्हें हवालात की हवा खिलाई है उसके लिए भी लोग आज भी न्यायालय पर भरोसा कर रहे हैं। 

विभिन्न मीडिया संस्थानों के कार्ड और नाम का भी इनके शोशल मीडिया एकाउंट पर इस्तेमाल का कार्य किया है विभिन्न नामो का दुरुपयोग लगातार कर रहे थे।

आगे अगर किसी तरह की इनके खिलाफ किसी को शिकायत करनी है तो है निश्चित ही खुलकर सामने आए और ऐसे लोगों को बेनकाब करें।]

पिछ्ले कुछ दिनों से कुछ तथकथित पत्रकारों द्वारा stringer24news के नाम पर अवैध वसूली और फर्जी तरीके से विज्ञापन उगाही किए जाने की जानकारियां सामने आ रही थीं!हैरत की बात है की,इस तरह की घटनाएं गाडरवारा, सालीचौका, बनखेड़ी और पिपरिया क्षेत्र से जुड़ी हुई हैं।

stringer24news भारत सरकार के msme अधिनियम के अंर्तगत पंजीकृत है।विगत पांच वर्षों के अंतराल के दौरान कंपनी ने 38 लाख से भी अधिक पाठकों तक अपनी पहुंच बनाई है।आज stringer24news जिले के डिजिटल मीडिया वर्ल्ड के पहले पायदान पर है।

हालाकी ऐसा नही है की इस तरह की घटनाएं पहले घटित नही हुई!इसके पूर्व भी गोटेगांव क्षेत्र से कुछ लोगों द्वारा stringer24news पर प्रकाशित खबरों के स्क्रीनशॉट लेकर और उनके माध्यम से खबरों को रूकवाने के नाम पर वसूली की जानकारी सामने आई थी।

अब तक प्राप्त जानकारी के मुताबिक कुछ तथाकथित पत्रकार पंचायत के सरपंच,सचिव,जीआरएस और अधिकारियों पर दबाव बनाने के लिए stringer24news पर प्रकाशित की गई खबरों के स्क्रीनशॉट लेकर उन्हे प्रलोभन देते थे की हम इन खबरों को रुकवा देंगे और खबर रूकवाने के नाम पर वसूली में खासी रकम लिया करते थे!

लेकिन पिपरिया,बनखेड़ी,सालीचौका,गाडरवारा क्षेत्र में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति चिंताजनक है!

हम जल्द ही इस उपाय पर काम कर रहे हैं की आखिर stringer24news के नाम का डर दिखाकर वसूली करने वालों पर किस तरह अंकुश लगाया जाए।क्यों की इससे न सिर्फ पीड़ित ठगी का शिकार हो रहे हैं बल्कि कंपनी की साख भी क्षति पहुंचती है साथ ही कंपनी के राजस्व को भी नुकसान उठाना पड़ता है।

सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार कुछ लोगों द्वारा stringer24news के नाम से व्हाट्सएप ग्रुप संचालित किए जा रहे हैं।जिले के कजरोटा घूरपुर क्षेत्र से कुछ इस तरह की घटना भी सामने आई है,फिलहाल इस ग्रुप से किसी तरह की कोई खबर प्रकाशित किए जाने की कोई सूचना प्राप्त नही हुई है।

हालाकी कंपनी अपने कर्मचारियों और सदस्यों की सूची को और भी अधिक पारदर्शी और सहज बनाने की दिशा में कार्यरत है,किंतु इससे इस तरह की ठगी और वसूली की घटनाओं पर अंकुश नहीं लगाया जा सकता है। ऐसी किसी भी स्थिति में जब कोई तथाकथित पत्रकार अवैध वसूली या फर्जी तरीके से विज्ञापन उगाही करने की कोशिश करता है तो आप तत्काल ही समाचार सेवा प्रदाता कंपनी के सीईओ से 9343304972 पर संपर्क कर अपनी समस्या से अवगत कराएं।

कथित पत्रकार द्वारा समाचार लगा कर कार्रवाई का भय दिखाकर कई पंचायतों के सरपंचों से भयादोहन करने का मामला बेहद ही गंभीर है।हालाकी ऐसे मामलों में ढिलाई बरते जाने का कारण यह है की, मीडिया के नाम पर अवैध वसूली या फिर फर्जी तरीके से विज्ञापन उगाही करने वाले तथाकथित पत्रकार पंचायत की कमजोर कड़ियों को उजागर करने की धमकी देकर वसूली की कोशिश करते हैं और आमतौर पर लोग अपने काले कारनामों के खुलासों पर चुप रहने की कोशिश करते हैं,इसी डर का फायदा उठाकर कुछ लोगों ने stringer24news के नाम पर अवैध वसूली भी की!

दरअसल इस तरह की खबर पाठको को बताने/उन तक लाने के पीछे stringer24news का यह मकसद है कि, पत्रकारिता का पेशा कलंकित ना हो। लोगों का विश्वास मीडिया पर बना रहे और लोग सच्चाई से वाकिफ हो सकें।खासकर ग्रामीण इलाकों में सरपंच,सचिव और जनपद के अधिकारियों को ऐसे लोगों से सतर्क रहना होगा, क्योंकि इस बात की संभावना है कि,इनका एक संगठित गिरोह है, जो हफ्ता वसूली का तरीका बदलकर (stringer24news) मीडिया के नाम से वसूली कर रहा है!

 




जारी : 

हम जल्द ही कस्टमर केयर सर्विस की शुरुआत करने जा रहे हैं ताकि,

 





أحدث أقدم

📻 पॉडकास्ट सुनने के लिए यहां क्लिक करें।

🎙️ Stringer24News Podcast

🔴 देखिए आज का ताज़ा पॉडकास्ट सीधे Stringer24News पर