*सालीचौका में चोरों के हौंसले फिर बुलंदःराधारानी ज्वेलर्स दुकान में टीन का छप्पर काटकर घुसे चोर* *पुलिस रात्री गश्त पर उठे सावाल*
सालीचौका नरसिंहपुर, नगर में चोरों के हौसलें एक बार फिर बुंलद हो गयें हैं।
नगर में आये दिन ताले टूट रहे चोरियों की बारदातें बढ़ने से पुलिस गश्त पर फिर सवाल उठे जिस लोकेशन पर खड़ी होकर सालीचौका पुलिस प्रतिदिन एक फोटो सेशन करके अपने विभाग को रोज भेजती उसी लोकेशन सबसे व्यस्त गुड़ बाजार चौराहे की एक राधारानी ज्वेलर्स के छप्पर काटकर अज्ञात चोर कुछ वेंटेक्स की ज्वैलरी चुराकर ले गए सीसीटीवी कैमरा में तीन चोरों की फुटेज आई जिसमें साफ दिख रहा चोर दुकान के अंदर आधा घण्टे से ज्यादा घुसे रहे अगर गस्त सही होती तो यह वारदात घटती नही क्योकि जब रात्रि 12:30 से 1 बजे गुड़ बाजार में तीन अज्ञात युवा बसंत पान दुकान के सामने बड़ी देर से खड़े होकर मोबाइल चला रहे थे उनसे कोई पूछने वाला नही था अगर पुलिस गश्त होती तो उनसे पूछताछ होती शायद यह बारदात घटने से बच जाती लेकिन शहर के अंदर दिनों दिन चोरियों की बारदात घट रही पूर्व में एक किसान के खेत से रोटर वेटर उठाकर चोर ले गए एक माह बीतने को है चोरों का अता पता नही, एक मोटरसाइकिल चोरी हो गई एक किसान के पाइप चोरी हो गए सालीचौका पुलिस चोरों को पकड़ने में नाकाम साबित हो रही पुलिस अधीक्षक महोदय से जनापेक्षा है कि नगर में कानून व्यवस्था दुरस्त करें नही तो दिनों दिन चोरियों की बारदात बढ़ेगी ।
ऐसे हालातों में जनता अपने आपको असुरक्षित महसूस कर रही है।
