*स्व.भवानी प्रसाद दुबे की पुण्यतिथि पर गौशाला में पौथारोपण किया:
सालीचौका नरसिंहपुर, गत दिवस स्व. डॉक्टर श्री भवानी प्रसादजी दुबे (तिलकधारी महाराज की, पुन्यतिथि के मौके पर श्रावण शुक्ला दशमी तिथि पर समीपस्थ ग्राम पंचायत बसुरिया की गौशाला में गौ ग्रास के साथ पौथारोपण किया वहीं भजन कीर्तन कार्यक्रम किया गया इस दौरान पांच पौधे अशोक, और एक पौधा बेलपत्र का श्मशान घाट के पास लगाया गया इस मौके पर स्व.श्री दुबे की बैटी सेवानिवृत्त शिक्षिका चित्रा पांडे द्वारा गौशाला में गौ सेवा का काम करने वाली महिलाओं को साड़ी और श्रीफल भेंट किए गए।वहीं स्वसहायता समूह की अध्यक्ष एवं सचिव द्वारा द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया
