https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEi_nXYDircpji_NBp4Y2oyo8rhVeU-DuXusJaP3AW8


 


 


 



*पत्रकारों पर विज्ञापन का दबाव?* : *निष्पक्षता और पारदर्शिता की अपेक्षाएं?*

नरसिंहपुर जिले में पत्रकारिता का वर्ष 2005 से विश्लेषण कर रहा हूं, यह वो समय था,जब पहली बार वरिष्ठ पत्रकार संजय पचौरी जी से स्वतंत्र मत की सब एजेंसी ली थी!हालाकि स्वतंत्र मत के बाद अग्निबाण,विज्ञापन की दुनिया और डेमोक्रेटिक वर्ल्ड जैसे सांध्य और साप्ताहिक अखबारों की भी एजेंसी ली और यह एक लंबा समय था।

इसके बाद वर्ष 2016 में ब्लॉगिंग और यूट्यूब के माध्यम से डिजिटल मीडिया की दुनिया में कदम रखा।वर्ष 2017 में पहली बार न्यूज लाइव 88 वेबसाइट के माध्यम से जिले की खबरों को अंतर्राष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर के पाठकों तक पहुंचाने का सफल प्रयास किया।

हम जिले में डिजिटल मीडिया की दुनिया में सदैव अग्रणी पायदान पर रहे हैं। विशेषकर ग्रामीण अंचल के पाठकों तक तक हमारी पहुंच, हमेशा से हमारे लिए एक बड़ी उपलब्धि रही है।आज भी नरसिंहपुर जिले के डिजिटल मीडिया वर्ल्ड में पहले पायदान पर हैं।

आज हमें सिर्फ स्थानीय या प्रादेशिक ही नहीं बल्कि विश्व स्तर पर भी पढ़ा जाता है। यूनाइटेड स्टेट्स, जर्मनी, कैनेडा,साउथ कोरिया, यूनाइटेड किंगडम, नाइजीरिया,रशिया और जापान जैसे देशों में हमारे पाठक मौजूद हैं!यह हमारे लिए हर्ष और गौरव का विषय है।


वहीं यदि पाठक संख्या की बात की जाए तो,आज नरसिंहपुर जिले में 400000 (चार लाख) से अधिक पाठकों तक हमारी सीधी पहुंच है और प्रादेशिक एवं वैश्विक स्तर के पाठकों का संख्या ग्राफ 38 लाख का आंकड़ा छू रहा है।इस तरह हम वर्तमान में stringer24news 42 लाख से भी अधिक पाठकों को अपनी सेवा प्रदान कर रहा है।

पत्रकारिता की इस लंबी यात्रा में हमने पत्रकारों को तमाम तरह की समस्याओं से जूझते हुए देखा।स्थानीय पत्रकार आर्थिक विषमताओं से अछूते नहीं हैं।

आमतौर पर स्थानीय स्तर के पत्रकारों को मीडिया संस्थान किसी तरह का वेतन भुगतान नहीं करते हैं और महज तीस प्रतिशत के कमीशन पर पत्रकारों को काम करना पड़ता है।

और यही वजह है कि नरसिंहपुर में शौकिया या पार्ट टाइम पत्रकारिता का चलन अधिक दिखाई देता है,क्यों की पत्रकारिता से होने वाली आय बेहद कम है,इसमें परिवार का भरण पोषण संभव नहीं है! आप देखिए आज स्थानीय स्तर पर अधिकांश पत्रकार किसी न किसी मुख्य व्यवसाय से जुड़े हुए हैं।

हालांकि हम इसके अपवाद हैं। stringer24news ही हमारी टीम की आय का मुख्य साधन है।stringer24news को मिलने वाले विज्ञापन और डोनेशन कंपनी का आय का मुख्य स्रोत है,लेकिन स्थितियों में कोई विशेष भिन्नता नहीं है।

दिन ब दिन कम होते व्यापारिक विज्ञापनो ने मीडिया संस्थानों के राजस्व को गहरा नुकसान पहुंचाया है और इस सबका सीधा असर ग्राउंड लेबल पर रिपोर्टिंग कर रहे पत्रकारों के काम और उनकी कार्यक्षमता पर पड़ा है।ऐसे में निष्पक्षता और पारदर्शिता पर भी जाहिर सी बात है फर्क पड़ता ही है!

जारी : :
أحدث أقدم

📻 पॉडकास्ट सुनने के लिए यहां क्लिक करें।

🎙️ Stringer24News Podcast

🔴 देखिए आज का ताज़ा पॉडकास्ट सीधे Stringer24News पर