https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEi_nXYDircpji_NBp4Y2oyo8rhVeU-DuXusJaP3AW8


 


 


 


*वृक्षारोपण हेतु राष्ट्रव्यापी मुहिम अंतर्गत स्कूल बच्चों के माध्यम से गांव में जागरूकता रैली।*

रांकई न्यूज@रिपोर्टर शाह फैसल ।
दिनांक 24 जुलाई 2025 दिन गुरुवार।
===============
जमाते इस्लामी हिंद की जानिब से वृक्षारोपण हेतु एक राष्ट्रव्यापी मुहिम चलाई जा रही है। जोकि दिनांक 25 जून से 26 जुलाई 2025 तक विभिन्न तरीकों से आयोजित की जा रही है। इसका मूल उद्देश्य पर्यावरण को साफ स्वच्छ रखना, हवाई आलूदगी से पर्यावरण को सुरक्षित और संरक्षित करना है।

इसी मकसद के तहत ग्राम रांकई की मुकामी जमाते इस्लामी के तत्वाधान में चिल्ड्रन सर्कल द्वारा दर्सगाह इकरा स्कूल के समस्त बच्चों द्वारा ग्राम के विभिन्न चयनित स्थानों पर रैली के माध्यम से पौधारोपण हेतु पौधे प्रदान किए गए। 

इन चयनित स्थानों में ग्राम की सभी मस्जिदें, ईदगाह, पंचायत भवन, शासकीय स्कूल, सभी निजी स्कूल इत्यादि शामिल थे।

रैली में उपस्थित सभी बच्चों के हाथों में बैनर, तख्तियों पर वृक्षारोपण से संबंधित स्लोगन, और हाथों में विभिन्न प्रकार के पौधे मौजूद थे। बच्चों द्वारा वृक्षारोपण से संबंधित नारे भी लगाए गए।

इस मौके पर जहां स्कूल के बच्चे मौके पर मौजूद थे तो वहीं समस्त टीचर स्टाफ, ग्राम के जनप्रतिनिधि भी मौके पर उपस्थित रहे और रैली में सहभागी रहे।

इस रैली के इंचार्ज दर्सगाह इकरा के टीचर अब्दुल कलाम सर थे। 
उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि सम्पूर्ण मुल्क में 25 जून से 26 जुलाई तक इस मुहिम के माध्यम से 10 लाख पौधारोपण किए जाना टारगेट है। वृक्षारोपण का मूल उद्देश्य पर्यावरण को साफ स्वच्छ रखना, और हवाई आलूदगी यानी वायु प्रदूषण को कम करना है।








أحدث أقدم

📻 पॉडकास्ट सुनने के लिए यहां क्लिक करें।

🎙️ Stringer24News Podcast

🔴 देखिए आज का ताज़ा पॉडकास्ट सीधे Stringer24News पर