https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEi_nXYDircpji_NBp4Y2oyo8rhVeU-DuXusJaP3AW8


 


 


 



*विखं बाबई चीचली में आगंनबाडी कार्यकर्ताओ नैत्र परिक्षण के लिये 5 केन्द्र निर्धारित:

सालीचौका नरसिंहपुर जिला प्रशासन की आदेश अनुसार विकासखंड की समस्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के नेत्र परीक्षण सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। विकासखंड बाबई चीचली अंतर्गत 5 सेक्टर में लगभग 200 आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की नेत्र परीक्षण किए जाने हैं। 
        इसी क्रम में दिनांक 21 जुलाई 2025 को 40 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं दिनांक 23 जुलाई 2025 को 19 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व दिनांक 26 जुलाई 2025 को 28 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के नेत्र परीक्षण किए गए। जिसमें 80 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता दृष्टि दोष से पीड़ित पाई गई। जिन्हें नेत्र चिकित्सा सहायक वीरेंद्र खत्री द्वारा परीक्षण के उपरांत चश्मे के नंबर देकर आवश्यक सुझाव दिए गए। दो आंगनवाड़ी कार्यकर्ता मोतियाबिंद से पीड़ित पाई गई जिन्हें ऑपरेशन हेतु आवश्यक सुझाव व सलाह दी गई। शासन की मनसा है कि विजन में कमी की वजह से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा गलत एंट्री पोर्टल में ना कि जाकर महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा गुणवत्ता पूर्वक सेवाएं प्रदान की जा सके।
أحدث أقدم

📻 पॉडकास्ट सुनने के लिए यहां क्लिक करें।

🎙️ Stringer24News Podcast

🔴 देखिए आज का ताज़ा पॉडकास्ट सीधे Stringer24News पर