*पलेरा ग्राम पंचायत से "मेरी चौपाल मेरा गांव" मुहिम की तैयारी प्रारंभ!: ग्राम पंचायत पलेरा:जनपद चिचली:नरसिंहपुर*
*विगत लंबे समय से पलेरा ग्राम में जीआरएस की मनमानी और आर्थिक अनियमितताओं की वजह से ग्रामीण परेशान है,जिसे लेकर ग्रामीणों में खासा आक्रोश पनपने लगा है,बावजूद इसके अधिकारी शिकायतों को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं!*
*शिकायत कर्ता गिरधारी ठाकुर द्वारा बारबार बयान बदलने का जांच अधिकारियों ने बकायदा फायदा उठाया और भ्रष्टाचारियों को जांच की आंच से बच निकलने का पर्याप्त समय मिला! हाल ही में जानकारी प्राप्त हुई कि गिरधारी एक बार फिर अपने बयान से बदला और इस बार तो सरपंच सचिव और जीआरएस पर धमकाकर बयान बदलवाने कि शिकायत विभाग से की! मामले की सच्चाई अभी तक पर्दे के पीछे छिपी हुई है!*
*वहीं गांव में अतिक्रमण की समस्या भी पैर पसारे हुए है,विकास के नाम पर चल रहे इस तमाशे से सबसे अधिक नुकसान ग्रामीणों को उठाना पड़ रहा है*
*अधिक से अधिक संख्या में ग्रामीण मेरी चौपाल मुहिम में शामिल हो और अपनी समस्याओं को सामूहिक रूप से सार्वजनिक मंच से साझा करें, ताकि संबंधित विभाग के अधिकारियों तक समस्याओं और शिकायतों को पहुंचाकर निराकरण*
जारी :
