https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEi_nXYDircpji_NBp4Y2oyo8rhVeU-DuXusJaP3AW8


 


 


 


*चिचली जनपद सीईओ धनीराम उईके पर कसता जा रहा विभागीय शिकंजा?:गाडरवारा:नरसिंहपुर*

*चिचली जनपद के अन्तर्गत आने वाली ग्राम पंचायतों में भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने,गबन की शिकायतों को दबाने,भ्रष्ट सरपंच सचिव को संरक्षण देने और उच्च अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना करने के मामले में उईके लागतार सुर्खियां बटोर रहे हैं!*

*वहीं ग्राम पंचायत मोहपानी के मामले में देखे तो जो जांच प्रक्रिया अपनाई गई,वह पूरी तरह संदिग्ध प्रतीत हो रही है! आप यदि मोहपानी के मामले की शुरुआती खबरों को देखें तो पाएंगे कि, ग्रामीणों ने हमेशा यही मांग की, कि सरपंच कभी पंचायत नहीं आई,सरपंच पति फर्जी साइन कर सरकारी राशि को पलीता लगा रहा है और तेंदूखेड़ा निवासी जितेन्द्र कौरव अवैधानिक तरीके से पंचायत चला रहा है,इसमें अधिकारियों की मिलीभगत शामिल है! पंचायत में चल रही अनियमितताओं और गबन के मामले की न्यायोचित जांच कार्यवाही की जाए!*

*तमाम विरोध प्रदर्शन के बाद प्रशासन ने पांच दिन में जांच और कार्यवाहियों का आश्वासन दिया, हालाकि आज दो माह बीत जाने पर भी कार्यवाहियां कागजों में सिमटी हुई है!*

*वैसे पंद्रह साल के पंचायत के कार्यकाल में प्रशासन की जांच टीम ने गबन किया जाना बताया और तकरीबन 22 लाख रुपए से कुछ अधिक की राशि वसूली योग्य पाई, विभागीय सूत्रों के मुताबिक!*

*हालांकि जांच दल द्वारा की गई जांच खुद ही संदेह के दायरे में आ गई है! लाल बाई, मुरारी लाल, झुनिया बाई (पूर्व एवं वर्तमान सरपंच) के साथ ही दो अन्य सचिव के विरुद्ध कारण बताओ नोटिस जारी भी किया जा रहा है!*

*मनरेगा मामलों में जांच दल ने व्यापक गबन पाया और इसके बावजूद ग्राम रोजगार सहायक जांच और कार्यवाही की आंच से कैसे बच गया? विभाग ने ग्राम रोजगार सहायक पर आखिर इतनी मेहरबानी क्यों दिखाई?वहीं निर्माण कार्यों में भी जमकर अनियमितताएं सामने आई!इसके बावजूद एई को क्यों नोटिस जारी नहीं किया गया? इसके साथ ही ग्रामीणों द्वारा sdm को दिए गए मांग पत्र में ओटीपी संबंधित जांच की मांग की थी, ताकि जितेंद्र कौरव पर भी जांच और कार्यवाही हो सके! लेकिन इस मामले पर भी विभाग चुप्पी साधे हुए दिखाई दे रहा है!*

*सुमेर सिंह (पूर्व सरपंच) के मार्गदर्शन और संतोष,पवन, सुदामा के नेतृत्व में ग्राम वासियों द्वारा आगामी 1 दिसम्बर को विशाल चक्काजाम की तैयारियां की जा रही है, जिसकी चेतावनी और सूचना ग्रामीणों ने पूर्व में ही प्रशासन को प्रेषित कर दी है!*

*ग्रामीणों की मांग है कि वे इस रिकवरी प्रक्रिया और जांच दल की संदिग्ध जांच से संतुष्ट नहीं है?दोषियों के विरुद्ध फ़ आई आर दर्ज कर, सख्त से सख्त सजा दी जाए, दोषियों को सलाखों के पीछे भेजा जाए!*

जारी : 

जनपद सीईओ धनीराम उईके के विरुद्ध लामबंद होकर सड़कों पर 

أحدث أقدم

📻 पॉडकास्ट सुनने के लिए यहां क्लिक करें।

🎙️ Stringer24News Podcast

🔴 देखिए आज का ताज़ा पॉडकास्ट सीधे Stringer24News पर