https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEi_nXYDircpji_NBp4Y2oyo8rhVeU-DuXusJaP3AW8


 


 


 

 


*हाई स्कूल बसुरिया में आनंद मेले का आयोजन: सालीचौका नरसिंहपुर*

गाडरवारा तहसील के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत बसुरिया में विगत दिवस हाई स्कूल बसुरिया में आनंद मेले का आयोजन किया गया जिसमें सरपंच कमलेश सिलोकिया द्वारा और गांव के सभी वरिष्ठ नागरिकों द्वारा सरस्वती माता की पूजन अर्चन कर रिबन काटकर‌ बाल मेले का शुभारंभ किया गया, इसके साथ ही महापुरुषों के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर पूजा अर्चना किया गया।

गांव के वरिष्ठ नागरिक ललता बड़कुर रामकुमार बड़कुर चंद्र प्रकाश वर्मा रामकुमार नगपुरिया खुमान सिंह नगपुरिया मुकेश नगपुरिया लीलाधर लोधी सभी के द्वारा काउंटर से टोकन लेकर छात्र-छात्राओं द्वारा बनाए गए व्यंजनों का फुलकी चार्ट गुलाब जामुन स्वाद चखा।

बसुरिया सरपंच कमलेश सिलोकिया सभी शिक्षक शिक्षिकाओं पूरे स्टाफ की अच्छे कार्य के लिए प्रशंसा की और बच्चों के भविष्य की उज्जवल भविष्य की मंगल कामनाएं की।

जिसके लिए हाई स्कूल बसुरिया के प्राचार्य लखन मेहरा द्वारा सभी ग्राम वासियों शाला परिवार के कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन करने के लिए शासकीय हाई प्राचार्य द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।


أحدث أقدم

📻 पॉडकास्ट सुनने के लिए यहां क्लिक करें।

🎙️ Stringer24News Podcast

🔴 देखिए आज का ताज़ा पॉडकास्ट सीधे Stringer24News पर