*पुलिस अधीक्षक मृगाखी डेका से विक्रम सिंह राजपूत ने मुलाकात कर डिजिटल मीडिया पत्रकारों के हितों को लेकर चर्चा की:नरसिंहपुर*
समाचार सेवा प्रदाता कंपनी stringer24news द्वारा डिजिटल मीडिया बचाओ मुहिम को आगे बढ़ाते हुए joy of giving week क्राउड फंडिंग का आयोजन किया जा रहा है।
इसी सिलसिले में समाचार सेवा प्रदाता कंपनी सीईओ फाउंडर विक्रम सिंह राजपूत द्वारा जिला कलेक्टर शीतला पटले को आवेदन सौंपकर डिजिटल मीडिया पत्रकारों को होने वाली समस्याओं से अवगत कराया।इसके साथ ही जिला पुलिस अधीक्षक मृगाखी डेका से मुलाकात कर डिजिटल मीडिया पत्रकारों के हितों पर प्रमुखता से वार्ता की।
पुलिस अधीक्षक मृगाखी डेका ने डिजिटल मीडिया पत्रकारों के हितों की रक्षा का आश्वासन दिया और इसके साथ ही कहा कि पत्रकारों को काम करने के लिए सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराया जाएगा।
दिनांक 11/11/24 से दिनांक 18/11/24 तक क्राउड फंडिंग कलेक्शन की जा रही है।जिले के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों और ग्राम पंचायतों में भी joy of giving week क्राउड फंडिंग का आयोजन किया जाएगा।
जारी :

