https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEi_nXYDircpji_NBp4Y2oyo8rhVeU-DuXusJaP3AW8


 


 


 


नरसिंहपुर: जनसुनवाई के दौरान शासकीय दस्तावेजों को फाड़ने की घटना, सचिव ने की शिकायत।

नरसिंहपुर जिले के ग्राम पंचायत इमलिया कल्याणपुर में पंचायत सचिव और सरपंच ने जनसुनवाई के दौरान ग्रामीण जगमोहन कौरव पर शासकीय दस्तावेजों को फाड़ने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है, जिसके खिलाफ सरपंच संघ और सचिव संघ ने एसपी और जिला पंचायत सीइओ को ज्ञापन दिया है।

बुधवार को ज्ञापन सौंपने आए सरपंच संघ के पदाधिकारी ने बताया कि मंगलवार को जनसुनवाई के दौरान जगमोहन कौरव पंचायत भवन में पहुंचा और सचिव से दस हजार रुपये की मांग करने लगा, यह कहते हुए कि दीपावली आ रही है और उसे पैसे चाहिए। इससे पहले भी उसने 12 हजार रुपये सरपंच से मोबाइल के लिए ले चुका था। बार-बार पैसे मांगने पर दोनों के बीच विवाद हुआ। जब सचिव दिनेश कौरव ने उसे रोकने की कोशिश की, तो उसने कार्यालय में रखे सरकारी दस्तावेजों को फाड़ दिया। इसके बाद उसने सचिव को जान से मारने की धमकी दी और अपनी पत्नी के जरिए फर्जी मामले में फंसाने की बात कही।

सचिव दिनेश कौरव ने जगमोहन पर पहले से कई बार झूठी शिकायतें करने और पंचायत से अनाप-शनाप मांगें रखने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि जगमोहन ग्राम में सट्टा और जुए जैसे अवैध कार्यों में भी संलिप्त है। इस घटना की सूचना जिला सरपंच, सचिव संघ और जिला सहायक सचिव संघ ने एसपी और जिला पंचायत के सीईओ को दी है। सचिव संघ ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक से उचित कार्यवाही की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

प्रकाशित समाचार पत्रकार अस्सु नेमा द्वारा stringer24news के साथ साझा किया गया।

أحدث أقدم

📻 पॉडकास्ट सुनने के लिए यहां क्लिक करें।

🎙️ Stringer24News Podcast

🔴 देखिए आज का ताज़ा पॉडकास्ट सीधे Stringer24News पर