*भूरी बाई नौरिया ने दीपक जलाकर क्यों रोका शिक्षा मंत्री का काफिला:ग्राम पंचायत बसुरिया:चिचली:नरसिंहपुर*
जैसा कि बताया जा रहा है कि उक्त वीडियो बसुरिया ग्राम पंचायत का है,जहां शिक्षा मंत्री का काफिला सभा स्थल की ओर जा रहा था,वहीं गांव के प्रवेश द्वार पर ही पुना बाई,ज्योति बाई,कमला बाई,भूरी बाई एवं अन्य महिलाएं दीपक जलाकर मंत्री जी का एक घंटे से इंतजार कर रही थी लेकिन जैसे ही महिलाओं ने मंत्री जी की गाड़ी को रोका तो महिलाओं को सभा स्थल पर आकर वार्ता करने के लिए कहा और गाड़ी फर्राटा भरती हुई आगे निकल गई।
जब महिलाएं सभा स्थल पर पहुंची तो अधिकारियों ने उन्हें रोक लिया और आधे घंटे तक गरमा गर्म बहस चलती रही,हालाकि इतनी जद्दो जहाद के बाद भी महिलाओं की शिकायत नहीं सुनी गई।
महिलाओं का कहना था कि हमें प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ क्यों नहीं मिल पा रहा है? हम अपने झोपड़े पर पनी, तिरपाल डाल के करीब 3 वर्ष से रह रहे हैं?
भूरी बाई नौरिया गरीब विधवा महिला है, जिसे प्राथमिकता से प्रधान मंत्री आवास का लाभ मिलना चाहिए था लेकिन सरपंच तो ग्राम दामाद पर फिदा हैं!ग्रामीण कहते हैं कि सरपंच और सचिव ने मिलकर नियम विरुद्ध तरीके से अपात्रों को योजना का लाभ पहुंचाया,जबकि वास्तविक हितग्राही को लाभ नहीं मिल रहा है!
जारी :
महिलाओं ने stringer24news संवाददाता से फोन साक्षात्कार के दौरान बताया कि


















