https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEi_nXYDircpji_NBp4Y2oyo8rhVeU-DuXusJaP3AW8


 


 


 


*मोहपानी धरने का समर्थन कर रहे स्थानीय लोग: ग्राम पंचायत मोहपानी: जनपद चिचली:नरसिंहपुर*

मोहपानी में धरना प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारी नरसिंहपुर चलो के नारे के साथ ही आगामी 5/10/24 को धरना स्थल जिला मुख्यालय मे स्थानांतरित करने की घोषणा के बाद गाडरवारा होते हुए दो दिन की यात्रा और मार्ग में पड़ने वाले ग्रामों में आम सभा आयोजित कर स्थानीय ग्रामीणों को संबोधित करते हुए नरसिंहपुर पहुचेंगे।

ग्रामीण आदिवासी महिलाओं का कहना है की,जब प्रदर्शनकारी भूखे होंगे तो वे अपने अधिकारों के लिए कैसे लड़ सकते हैं? उन्हें अपना संघर्ष जारी रखने के लिए पोषण और ताकत की जरूरत है। स्थानीय महिलाओ के आह्वान पर अनेक क्षेत्रीय ग्रामीण प्रदर्शनकारियों की मदद के लिए आगे आए।

धरना प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों के लिए आसपास गांव के लोग ही उनके लिए खाने-पीने का इंतजाम कर रहे हैं, जिसके लिए वे उनके आभारी हैं। मोहपानी से नरसिंहपुर पदयात्रा की घोषणा के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने प्रदर्शनकारियों के आन्दोलन को निर्बाध गति से चलायमान रखने के लिए चंदा इकट्ठा कर अपना अमूल्य सहयोग प्रदान किया।इसके साथ ही खाद्य सामग्री भी एकत्रित की जा रही है।क्षेत्रीय समाजिक संगठन न केवल वहां मौजूद रहकर बल्कि भोजन और अन्य जरूरी सामान भेजकर भी आंदोलन का समर्थन कर रहे हैं।

क्या मांग कर रहे हैं प्रदर्शनकारी?

सरपंच पति की मिली भगत से पंचायत चलाने वाले जितेन्द्र कौरव द्वारा बरती जा रही अनित्तमितता पर अंकुश लगाया जाए। सरपंच पति द्वारा सरपंच के हस्ताक्षर कर सरकारी राशि को खुर्द बुर्द करने के मामले पर प्रशासन सख्त कार्रवाई की जाए। सरपंच झुनिया बाई विगत दो वर्षों से ग्राम पंचायत कार्यलय भवन में उपस्थित नही होने के मामले में जांच कर धारा ४० के तहत कार्यवाही की जाए। इसके साथ ही सिंगल प्रभार सचिव की नियुक्ति ग्राम पंचायत में की जाए।








Previous Post Next Post

📻 पॉडकास्ट सुनने के लिए यहां क्लिक करें।

🎙️ Stringer24News Podcast

🔴 देखिए आज का ताज़ा पॉडकास्ट सीधे Stringer24News पर