*फर्जी मस्टर चलाने वाले जीआरएस पर अधिकारियों का गिरेगा कोप?:ग्राम पंचायत मोहपानी:जनपद चिचली:नरसिंहपुर*
सरपंच पति और सरपंच पर प्रशासन की गिरफ्त धीरे धीरे बढ़ती जा रही है,वही सचिव पर भी कार्यवाही की जांच गिरेगी!अधिकारियों के रुख से यह स्पष्ट हो गया है!
जांच दल से जांचकर्ता अंसारी जब ग्राम मोहपानी पहुंचे तो ग्रामीणों ने उन्हे घेर लिया और सवालों की बौछार कर दी! तब अंसारी द्वारा बताया गया की वे जांच दल से हैं और जांच के लिए आए हुए हैं,तब स्थिति सामान्य हुई,इस दौरान निर्माण कार्यों में भारी आर्थिक अनियमितता पाई गई,और साफ सफाई के बिल भी फर्जी पाए गए।
अपर कलेक्टर के समक्ष खड़े होकर झूठी बयान बाजी करने और फर्जी बिल को छिपाने के लिए गांव में साफ सफाई का झूठा दावा किया गया।प्रशासन को गुमराह करने की इस करतूत के कारण सरपंच और सरपंच पति को सलाखों के पीछे जाना पड़ सकता है।
सरपंच झुनिया और सरपंच पति द्वारा तेडुखेड़ा निवासी जितेन्द्र के कारनामों को छिपाने के लिए बोला गया यह झूठ अब उनके गले की फांस बन चुका है।
वहीं गांव में एक घटना के चटखारे लेकर मजे ले रहे हैं,दरअसल मोहपानी के एक स्थानीय ग्रामीण ने दावा किया था की,उसने पंचायत के एक रुपए की भी गड़बड़ नही की है,यदि ऐसा हुआ तो एक रुपए का एक जूता मेरे मुंह पर मारा जाए!अब सुना है की, दो गड्ढों के नाम पर बारह हजार रूपए का फर्जी बिल लगाया गया,जबकि उक्त काम दान सामग्री और श्रमदान के द्वारा किया गया! अब ग्रामीण कहते हैं की,बारह हजार जूते ये कैसे सह पायेगा,और इतना कहकर ठहाके लगाकर हसने लगते हैं।
इस दौरान ग्राम रोजगार सहायक ने किस तरह गबन किया,इसके भी साक्ष्य सामने आए।जिससे यह पता चल सका की ग्राम रोजगार सहायक ने भी सरकारी राशि का दुरुपयोग कर अपनी जेबें भरी हैं।
जारी :
जीआरएस ने कुछ लोगों के नाम
