https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEi_nXYDircpji_NBp4Y2oyo8rhVeU-DuXusJaP3AW8


 


 


 


🔴15 अक्टूबर 2024विशाल आदिवासी सम्मेलन ग्राम मोहपानी बिकास खंड चीचली :नरसिंहपुर।

🔴 मध्य प्रदेश किसान सभा के जगदीश पटेल ने विज्ञप्ति जारी कर बताया कि आदिवासी सम्मेलन को मध्य प्रदेश किसान सभा के राज्य उपाध्यक्ष रामनारायन कुरारियां, संयुक्त सचिव जगदीश पटेल, तहसील सचिव करणसिंह अहिरवार, तहसील उपाध्यक्ष देवेंद्र वर्मा, लीलाधर वर्मा, सह सचिव रामसिंह वर्मा, नरेन्द्र वर्मा संबोधित करेंगें।

       15अक्टूबर 2024 सोमवार को विकासखंड चीचली अंतर्गत ग्राम पंचायत मोहपानी में आदिवासी ग्राम पंचायतों में भारी भ्रष्टाचार एवं आम जरूरतमंद लोगों की शासकीय योजनाओं का लाभ न मिलकर दलाली के माध्यम से बंदरबाट किया जा रहा है जिसमें क्षेत्रीय आदिवासियों सहित आम जन बड़ी तादात में भाग ले रहे हैं।

       विगत 12दिनों से तहसील स्तरीय प्रशासन एवं जनपद सीईओ द्वारा कई बार जांच की मांग करने पर जु तक नहीं रेंगे ग्रामिणो ने किसान सभा, आदिवासी एकता महसभा एवं समाजसेवी संगठनों के नेतृत्व में गांव से जिला मुख्यालय तक भ्रष्टाचार की अर्थी निकालते हुए 80किलोमीटर की पदयात्रा की जिला प्रशासन द्वारा 5दिन में जांच कर कार्यवाही का कहा गया और वापिस मोहपानी ग्राम पंचायत कार्यवाही होने तक धरना जारी है।

      किसान सभा के प्रतिनिधि मंडल ने मोहपाणी ग्राम पंचायत का दौरा किया वहां की जन समस्याओं को देखा ऐसा लगा आजादी के 75साल बाद भी स्थिती जस की तस है। लोग अपने मकानों में तिरपाल और दीवाल की जगह बाड़ी खोड़े लगाकर रह रहे हैं, अधिकारियों नेताओं को ग्रामिनो की वास्त्विक समस्याओं की ओर ध्यान न होकर केवल दलाली और भ्रष्टाचार में लिप्त हैं और उन्हें लूट की खुली छूट है।

   ग्रामवासियों ने संघर्ष से जांच को मजबूर करने मिशाल कायम की है और कई ग्राम पंचायत में हो रहे खुले भ्रष्टाचार और लूट के खिलाफ कैसे संघर्ष किया जाए एक उदाहरण पेश किया है।

 उक्त सम्मेलन को मोहपानी के युवा साथी शेरसिंह राजपूत, सुदामा प्रसाद गोंड,गोपाल मेहरा संतोष ठाकुर सुभम राजपूत पवन सल्लम अभिषेक गोड महेंद्र गोड दशरथ गोड सुमित गोड दुग्ध गोड हल्के भैया गोड मुबारक खान नीलेश गोड उनके जागरूक साथियों के सहयोग से सम्पन्न होगा। ग्राम पंचायतों में शोषित पीड़ित आम जन, गरीब आदिवासी भाईयो से अपील है अधिक से अधिक संख्या में उपस्थिति डेकर आगे भ्रष्ट प्रशासन से संघर्ष कर मुक्ति का रास्ता तय किया जाएगा।

  जगदीश पटेल 

मध्य प्रदेश किसान सभा 

9827986787

Previous Post Next Post

📻 पॉडकास्ट सुनने के लिए यहां क्लिक करें।

🎙️ Stringer24News Podcast

🔴 देखिए आज का ताज़ा पॉडकास्ट सीधे Stringer24News पर