https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEi_nXYDircpji_NBp4Y2oyo8rhVeU-DuXusJaP3AW8


 


 


 

*कार्रवाई का भय दिखाकर कई पंचायतों के सरपंचों से भयादोहन करने का मामला* : *फर्जी तरीके से विज्ञापन उगाही stringer24news के नाम पर?*

पिछ्ले कुछ दिनों से कुछ तथकथित पत्रकारों द्वारा stringer24news के नाम पर अवैध वसूली और फर्जी तरीके से विज्ञापन उगाही किए जाने की जानकारियां सामने आई हैं!हैरत की बात है की,इस तरह की घटनाएं गाडरवारा, सालीचौका, बनखेड़ी और पिपरिया क्षेत्र से जुड़ी हुई हैं।

stringer24news भारत सरकार के msme अधिनियम के अंर्तगत पंजीकृत है।विगत तीन वर्षों के अंतराल के दौरान कंपनी ने 28 लाख से भी अधिक पाठकों तक अपनी पहुंच बनाई है।

हालाकी ऐसा नही है की इस तरह की घटनाएं पहले घटित नही हुई!इसके पूर्व भी गोटेगांव क्षेत्र से कुछ लोगों द्वारा stringer24news पर प्रकाशित खबरों के स्क्रीनशॉट लेकर और उनके माध्यम से खबरों को रूकवाने के नाम पर वसूली की जानकारी सामने आई थी।

दरअसल कुछ तथाकथित पत्रकार पंचायत के सरपंच,सचिव,जीआरएस और अधिकारियों पर दबाव बनाने के लिए stringer24news पर प्रकाशित की गई खबरों के स्क्रीनशॉट लेकर उन्हे प्रलोभन देते थे की हम इन खबरों को रुकवा देंगे और खबर रूकवाने के नाम पर वसूली में खासी रकम लिया करते थे!हालाकी यह मामला भी जल्द ही ठंडे बस्ते में चला गया।

लेकिन पिपरिया,बनखेड़ी,सालीचौका,गाडरवारा क्षेत्र में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति चिंताजनक है! हम जल्द ही इस उपाय पर काम कर रहे हैं की आखिर stringer24news के नाम का डर दिखाकर वसूली करने वालों पर किस तरह अंकुश लगाया जाए।क्यों की इससे न सिर्फ पीड़ित ठगी का शिकार हो रहे हैं बल्कि कंपनी की साख भी क्षति पहुंचती है साथ ही कंपनी के राजस्व को भी नुकसान उठाना पड़ता है।

सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार कुछ लोगों द्वारा stringer24news के नाम से व्हाट्सएप ग्रुप संचालित किए जा रहे हैं।जिले के कजरोटा घूरपुर क्षेत्र से कुछ इस तरह की घटना भी सामने आई है,फिलहाल इस ग्रुप से किसी तरह की कोई खबर प्रकाशित किए जाने की कोई सूचना प्राप्त नही हुई है।

हालाकी कंपनी अपने कर्मचारियों और सदस्यों की सूची को और भी अधिक पारदर्शी और सहज बनाने की दिशा में कार्यरत है,किंतु इससे इस तरह की ठगी और वसूली की घटनाओं पर अंकुश नहीं लगाया जा सकता है। ऐसी किसी भी स्थिति में जब कोई तथाकथित पत्रकार अवैध वसूली या फर्जी तरीके से विज्ञापन उगाही करने की कोशिश करता है तो आप तत्काल ही समाचार सेवा प्रदाता कंपनी के सीईओ से 9343304972 पर संपर्क कर अपनी समस्या से अवगत कराएं।

कथित पत्रकार द्वारा समाचार लगा कर कार्रवाई का भय दिखाकर कई पंचायतों के सरपंचों से भयादोहन करने का मामला बेहद ही गंभीर है।हालाकी ऐसे मामलों में ढिलाई बरते जाने का कारण यह है की, मीडिया के नाम पर अवैध वसूली या फिर फर्जी तरीके से विज्ञापन उगाही करने वाले तथाकथित पत्रकार पंचायत की कमजोर कड़ियों को उजागर करने की धमकी देकर वसूली की कोशिश करते हैं और आमतौर पर लोग अपने काले कारनामों के खुलासों पर चुप रहने की कोशिश करते हैं,इसी डर का फायदा उठाकर कुछ लोगों ने stringer24news के नाम पर अवैध वसूली भी की!

दरअसल इस तरह की खबर पाठको को बताने/उन तक लाने के पीछे stringer24news का यह मकसद है कि, पत्रकारिता का पेशा कलंकित ना हो। लोगों का विश्वास मीडिया पर बना रहे और लोग सच्चाई से वाकिफ हो सकें।खासकर ग्रामीण इलाकों में सरपंच,सचिव और जनपद के अधिकारियों को ऐसे लोगों से सतर्क रहना होगा, क्योंकि इनका एक संगठित गिरोह है, जो हफ्ता वसूली का तरीका बदलकर (stringer24news) मीडिया के नाम से वसूली कर रहा है।

 







 



Previous Post Next Post

📻 पॉडकास्ट सुनने के लिए यहां क्लिक करें।

🎙️ Stringer24News Podcast

🔴 देखिए आज का ताज़ा पॉडकास्ट सीधे Stringer24News पर