https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEi_nXYDircpji_NBp4Y2oyo8rhVeU-DuXusJaP3AW8


 


 


 

*स्थापना दिवस के अवसर पर गरीबों को भोजन वितरण किया गया:नरसिंहपुर।*

*आज दिनांक 9/3/24 के साथ ही समाचार सेवा प्रदाता कंपनी चौथे गौरव पूर्ण वर्ष में प्रवेश कर रही है और इसके साथ ही समाचार सेवा प्रदाता कंपनी ने अपनी तीन वर्षों की समय यात्रा भी सफलता पूर्वक पूरी कर ली है। आज यह हमारे लिए गौरव का क्षण है,जब एक विचार कंपनी के रुप में सामने आया और 28 लाख से अधिक लोगों की जिंदगी का हिस्सा बन गया।*

*वर्ष 2021 में लगातार दो लॉकडाउन के बाद जब stringer24news की शुरआत होने जा रही थी,तब हम आर्थिक तौर पर बेहद ही कमजोर पड़ चुके थे,कर्मचारियों को वेतन दे पाना संभव नही था और जमापूंजी काफी हद तक खत्म होने की कगार पर थी। विषम परिस्थितियों के बावजूद stringer24news ने ना सिर्फ अपनी पहचान बनाने में कामयाबी हासिल की बल्कि शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों में अपने पाठक वर्ग तक पहुंच बनाई।*

*अभय बानगात्री (हिंदुस्तानी) का जिक्र होना यहां बेहद जरूरी है,व्यक्तिगत तौर पर अभय भाई के लिए कोई क्या विचार रखता हे,यह उसका व्यक्तिगत निर्णय है, लेकिन जहां तक मैं उनके व्यक्तित्व से परिचित हूं, वे बेहद ही सहृदय व्यक्ति है।दरअसल अभय भाई और हमारी सरसरी पहचान newslive88 के दौरान हुई थी।यह वर्ष 2017 की बात है।उसके बाद अरसे तक कोई संपर्क नहीं हो पाया।वर्ष 2021 में लॉकडाउन के बाद अचानक फिर से एक बार अभय भाई से संपर्क हुआ। अभय भाई ने ना सिर्फ आर्थिक सहायता की बल्कि stringer24news के शुरुआत के लिए काफी मदद भी की। कुछ लोग यह सोच सकते हैं की,इसमें अभय का कोई स्वार्थ होगा लेकिन अभय भाई ने निष्पक्ष भाव से यह सहायता की थी,जिसका मोल चुकाया नही जा सकता है।*

*21 अक्टूबर 2023 को एक बार फिर अभय भाई तब मदद के लिए साथ खड़े हुए,जब बाकी लोग लोकतन्त्र में अभिव्यक्ति की आजादी का गला घोटे जाने का तमाशा ख़ामोशी से देख रहे थे, वे भी जिन्होंने कभी ना कभी stringer24news का नाम लेकर अपने काम सिद्ध करवाए थे, लेकिन अभय भाई ने सच्चाई के इस मोड़ पर भी हमारा साथ दिया।*

*वर्ष 2021 से स्थापना के बाद से ही समाचार सेवा प्रदाता कंपनी द्वारा रोटी बैंक नरसिंहपुर का संचालन भी प्रारंभ किया गया।कंपनी की आय का एक बड़ा हिस्सा रोटी बैंक नरसिंहपुर के लिए व्यय किया जाता है।आज भी कंपनी के तीसरे स्थापना दिवस पर गरीबों के लिए भोजन वितरण किया गया।



أحدث أقدم

📻 पॉडकास्ट सुनने के लिए यहां क्लिक करें।

🎙️ Stringer24News Podcast

🔴 देखिए आज का ताज़ा पॉडकास्ट सीधे Stringer24News पर