https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEi_nXYDircpji_NBp4Y2oyo8rhVeU-DuXusJaP3AW8


 


 


 



*रांकई में निशुल्क स्वास्थ शिविर का आयोजन।*

*कलेक्टर ने किया निरीक्षण।*

*रांकई न्यूज@रिपोर्टर शाह फैसल ।*

दिनांक 5 सितंबर 2024 दिन गुरुवार।

आयुष विभाग के निर्देशानुसार जिला के विभिन्न स्थानों पर वृद्ध जनों के स्वास्थ्य परीक्षण और उपचार हेतु स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। 
इसी कड़ी में आयुष्मान आरोग्य मंदिर रांकई 
के द्वारा वृद्धावस्था स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। 
इस शिविर में सुबह से शाम 4 बजे तक 172 वृद्ध मरीजों की विभिन्न जांचों में शुगर जांच, ब्लड प्रेशर जांच और अन्य जांच उपरांत उपस्थित चिकत्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार दिये गए। और साथ ही साथ दवाएं भी निशुल्क उपलब्ध कराई गईं ।
इस मौके पर जिला कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले और जिला स्वास्थ्य आयुष अधिकारी श्रीमती सुरतना सिंह चौहान ने आयोजित शिविर की विभिन्न गतिविधियों का निरीक्षण किया। जहां उन्होंने शिविर आयोजकों के बेहतर कार्य की सराहना की । 
इस अवसर पर कलेक्टर के समक्ष ग्राम की दो समस्याओं को ग्रामीणों द्वारा पेश किया गया इनमें लंबित पड़े आयुष्मान आरोग्य मंदिर भवन निर्माण का होना और ग्राम पंचायत भवन में रोजगार सहायक की कमी के चलते उसकी पदस्थापना किया जाना । जिसको लेकर कलेक्टर महोदया ने इस संबंध में सभी को आश्वस्त किया है।
इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों सहित, ग्राम की सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता मौजूद रहे तो वहीं ग्राम जन प्रतिनिधि उपसरपंच फैयाज मालगुजार, भाजपा करेली ग्रामीण मंडल के अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष जावेद हाशमी मालगुजार, जनपद सदस्य प्रतिनिधि अब्दुल माबूद पटेल, ग्राम के पंच और सभी ग्राम के वृद्धजन और वरिष्ठजन मौके पर मौजूद रहे।
इस अवसर पर कलेक्टर महोदय सहित सभी स्वास्थ्य अधिकारियों और कर्मचारियों का पंचायत स्तर से पुष्पगुच्छ और औषधीय पौधे भेंट कर स्वागत सम्मान भी किया गया।
स्वास्थ्य शिविर के संबध में जिला कलेक्टर महोदया के अलावा स्वास्थ्य अधिकारी, जन प्रतिनिधि और वृद्धजन मरीज आदि ने क्या कुछ कहा देखें और सुनें संलग्न वीडियो और फोटोज।

Previous Post Next Post

📻 पॉडकास्ट सुनने के लिए यहां क्लिक करें।

🎙️ Stringer24News Podcast

🔴 देखिए आज का ताज़ा पॉडकास्ट सीधे Stringer24News पर