*पीड़िता के साथ अन्याय?:प्रशासन गाल बजाकर खुद थपथपा रहा अपनी पीठ!:सालीचौका:नरसिंहपुर*
सालीचौका निवासी श्रीमती गीता,देवेंद्र वर्मा सरकारी आदेशों के बावजूद न्याय के लिए दर ब दर भटक रही हैं।यह है नरसिंहपुर जिला मुख्यालय की न्याय प्रणाली?दरअसल श्रीमति गीता देवेंद्र वर्मा के पक्ष में शासन ने फैसला सुनाते हुए,उमेश लोधी निवासी आमगांव छोटा, सांईखेड़ा को विवादित भूमि से कब्जा हटाने के लिए बेदखली आदेश जारी किए और ग्राम नांदनेर स्थित वाद ग्रस्त भूमि खसरा नंबर २४३ रकवा 1.971 हेक्टेयर से उमेश को बेदखल कर कब्जा गीता बाई को सौंप दिया जाना चाहिए था।
उक्त आदेश तहसीलदार साईखेड़ा ने 21/2/2024 दिनांक को जारी किए थे,लेकिन आप स्थानीय प्रशासन की लचर कार्यशैली को देखिए कि आज दिनांक तक गीता बाई को कब्जा नही मिला है!अधिकारी भाजपा के इस सुशासन की पोल खोल रहे हैं?जहां गरीब को न्याय पाने के लिए महीनों तक सरकारी बाबुओं के दरबार की चौखट पर अपनी चप्पलें घिसनी पड़ रही है!
ग्रामीणों की मानें तो राजस्व विभाग के अधिकारियों की मिली भगत के चलते उमेश को लाभ पहुंचाने के लिए गीता देवेंद्र वर्मा को जानबूझकर कब्जा सौंपने में देरी की जा रही है!रिश्वत खोर इन अधिकारियों ने तो मामा की बहन को भी नहीं छोड़ा!
