*उमरा जायरीन की रवानगी और उनका इस्तकबाल:रांकई न्यूज : नरसिंहपुर।*
दिनांक 9 सितंबर 2024 सोमवार।
उमरा जाने वालों का सिलसिला लगातार जारी है। सभी उमरा जायरीन प्राइवेट टूर्स एजेंसियों के माध्यम से जा रहे हैं।
इसी सिलसिले में आज सोमवार को अल मरियम हज उमरा टूर्स एजेंसी जबलपुर की जानिब से ग्राम रांकई, पिपरिया रांकई और ग्राम सेडपिपरिया से कुल 9 उमरा जायरीन जा रहे हैं। इनमें ग्राम रांकई से साबरा बी, मोहम्मद सरफराज, नफीसा, शमसुद्दीन बहना और फरजाना बी ग्राम पिपरिया रांकई से अतावर रहमान और सायरा बानो और ग्राम सेडपिपरिया से अनवर खां और गुलशन बी उमरा जियारत के लिए जा रहे हैं।
सोमवार को नरसिंहपुर रेलवे स्टेशन से गरीबरथ ट्रेन के माध्यम से सभी उमरा जायरीन मुंबई के लिए रवाना हुए । जहां वो दिनांक 10 सितंबर 2024 को मुंबई अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट से सऊदी अरब के लिए रवाना हो जाएंगे। जानकारी के अनुसार उनका ये सफर 20 दिनों का रहेगा। और 30 सितंबर 2024 को सभी जायरीन की भारत वापिसी होगी।
परिजनों और परिजितों ने सभी जायरीन का फूलमाला पहना कर पुर जोर इस्तकबाल के साथ घर पर और रेलवे स्टेशन पर स्वागत सम्मान के साथ रवाना किया।
सभी ने मुल्को मिल्लत की भलाई के लिए सभी जायरीन से दुआ की दरख्वास्त की है।
अल मरियम टूर्स के संचालक इरफान रजा बरकाती ने बताया कि 10 और 12 सितंबर की फ्लाइट में उनके टूर्स से लगभग 100 से अधिक उमरा जायरीन जा रहे हैं। जिसमें वो उनके साथ रहनुमाई करेंगे। और हर माह उनका ये सिलसिला लगातार जारी रहेगा।
