https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEi_nXYDircpji_NBp4Y2oyo8rhVeU-DuXusJaP3AW8


 


 


 



*माकपा एवं किसान सभा द्वारा कामरेड सीताराम येचुरी को दी श्रद्धांजलि ।*
 *18सितंबर को कलेक्टर सहित विद्युत मंडल के उच्चाधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर आंदोलन की बनी रूपरेखा* : सालीचौका:नरसिंहपुर।

         मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी एवं मध्य प्रदेश किसान सभा जिला समिती नरसिंहपुर की बैठक सालीचौका में कामरेड एडवोकेट एल एन वर्मा के निवास पर 13सितम्बर 2024 को संपन्न हुई ।

     बैठक में सर्वप्रथम माकपा के राष्ट्रीय महासचिव कामरेड सीताराम येचुरी के असामयिक निधन पर कामरेड नरेन्द्र वर्मा ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला एवं गहरा शोक व्यक्त करते हुए दो मिनिट का मोन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई और उनके सपनों को साकार करने देश में किसान मजदूरों के शोषण के खिलाफ संघर्ष करने का संकल्प लिया गया।

🔴विद्युत विभाग द्वारा किसानों पर असहनीय हमला , बर्दास्त नही 
        बैठक में माकपा एवं किसान सभा ने मध्य प्रदेश राज्य विद्युत् मंडल द्वारा किसानों के कृषि पंप जो 3एचपी के हैं उन्हें 6से 9एचपी एवं 5एचपी को 9से 15एचपी तक का लोड बताकर किसानों को एसएमएस भेजे जा रहे हैं, जिसमें किसानों को 15दिन के अंदर आपत्ति दर्ज कराने संबंधित विभाग से संपर्क कर आपत्ति दर्ज़ करने का निर्देश एसएमएस में दीया गया है।

        कई किसानों के फर्जी तरीके से चोरी के प्रकरण वर्षो पहले बनाए गए हैं उन्हें बार बार जमा न करने पर प्रताड़ित किया जाता रहा है और अब उनके घरों में कुर्की आदेश के नोटिस पुलिस को साथ लेकर चस्पा किए जाकर भयभीत किए जा रहे हैं। सरकार दूसरी तरफ़ कारपोरेट के 14लाख करोड़ माफ कर चुकी है।

🔴18सितंबर को ही कलेक्टर महोदय को संयुक्त किसान मोर्चा के आव्हान पर किसानों के एमएसपी सहित अन्य मुद्दों पर होगा ज्ञापन ।

       मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी एवं मध्य प्रदेश किसान सभा द्वारा बैठक में निर्णय लिया गया है कलेक्टर महोदय सहित मध्य प्रदेश राज्य विद्युत् मंडल को ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया जाएगा कि किसान जितने एचपी का कनेक्शन है उतने एचपी की विभिन्न कंपनियों की मोटर पंप डालकर चला रहे हैं, अब इतना भार क्यों है कंपनियों से प्रशासन एवं बिध्धुत विभाग सवाल जबाब करे, दूसरा यह कि किसानों की कृषि प्रयोजन बाली लाइन क्षत्रिग्रस्त हैं, कई झाड़ पेड़ टकरा रहे है, कई ट्रांसफार्मर ओवर लोड है, जो 440वोल्ट मिलना चाहिए उसकी जगह 150से 200तक वोल्ट मिल रहा है, कई बार तो लोड ही सहन नहीं होता 10घंटे में मात्र 5से 6घंटे ही बिजली मिल पा रही है।

   मध्य प्रदेश राज्य बिद्धयुत मंडल पहले अपनी व्यवस्थाएं दुरुस्त करे और कम्पनियों से सवाल जवाब करे न कि किसानों को प्रताड़ित करे।
      उक्त सम्बन्ध में शीघ्र ही ज्ञापन दिया जाएगा जिसमें बढ़ाए गए भार को तत्काल बापिस लेते हुए व्यवस्था सुधार की मांग की जायेगी अन्यथा की स्थिति में मार्क्सवादो कम्युनिस्ट पार्टी एवं मध्य प्रदेश किसान सभा धरना प्रदर्शन आंदोलन चक्काजाम आमरण अनशन करने मजबूर होगी।

       बैठक कामरेड एल एन वर्मा के अध्यक्षता में संपन्न हुई जिसमें साथी नरेंद्र वर्मा, देवेंद्र वर्मा, राम सिंह वर्मा ,नन्हेंलाल वर्मा ,लाल साहब वर्मा ,दारा सिंह मेहरा यदुराज वर्मा ,कालूराम वर्मा ,लीलाधर वर्मा, दीपक वर्मा, भैरव प्रसाद विश्वकर्मा , गंगाराम बघेले, तुलसीराम श्रीवास,रामनारायण पटेल, विश्राम वर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
जगदीश पटेल 
मध्य प्रदेश किसान सभा गाडरावारा 
9827986787
Previous Post Next Post

📻 पॉडकास्ट सुनने के लिए यहां क्लिक करें।

🎙️ Stringer24News Podcast

🔴 देखिए आज का ताज़ा पॉडकास्ट सीधे Stringer24News पर