https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEi_nXYDircpji_NBp4Y2oyo8rhVeU-DuXusJaP3AW8


 


 


 

 *जगदीश मैहरा के सेवानिवृत्त होने पर विदाई समारोह सम्पन्न*   

सालीचौका नरसिंहपुरःगत दिवस नगर की शास. कन्या उच्च. माध्य. वि. सालीचौका संस्था के प्राचार्य ए. के. रघुवंशी के निर्देशन मे सी. एम. राइस. बालक शाला प्राचार्य एस. एस मरकाम की अध्यक्षता में कन्या शाला में पदस्थ जगदीश मेहरा (भ्रत्य )की सेवानिवृति उपरांत संस्था परिवार के शिक्षक, शिक्षिकाओं एवं छात्राओं ने मां सरस्वती पूजन अर्चन के बाद जगदीश मेहरा को रोली तिलक, पुष्प गुच्छ, पुष्प माला पहना कर श्रीफल, शाल, उपहारों से सभी उपस्थितो ने बारी -बारी से सम्मानित किया वही सभी ने जगदीश मेहरा के कार्य काल की भूरी -भूरी प्रसंशा करते हुए सभी ने उनके आगामी भविष्य की बधाई, शुभकामनायें दी l जगदीश मेहरा ने भी अपने कार्यकाल मे अपने स्टाप से मिले स्नेह, व कार्यों का जिक्र करते हुए बहुत भावुक हुए और सभी को बहुत धन्यवाद दिया l साथ ही कार्यक्रम मे उपस्थित हुए परिजन, मित्र व नगर के प्रप्ष्ठित युवा व्यवसायी राकेश चौकसे, संजय मलेया ने भी जगदीश मेहरा के कार्यकाल की सराहना की शाला के वरिष्ठ शिक्षक महेश वर्मा, डी, सी.ठाकुर यशवंत ठाकुर बाबू.तेजराम कोरी बाबू हरिओम साहू, संस्था की वरिष्ठ शिक्षिका श्रीमति अर्चना गुप्ता,डॉ. अंजली सोनी, सरिता वर्मा,श्रीमति निधि साहू, श्रीमति कान्ति वर्मा, प्रज्ञा महलगामिया, श्रीमति सुनीता बरगोती, उर्मिला कुर्वेती,मिनीउ सोधिया आदि उपस्थित रहे l अंत मे कार्यक्रम मे उपस्थित सभी आतिथियो का संस्था के वरिष्ठ शिक्षक जे. पी.मेहरा द्वारा आभार व्यक्त किया गया l

Previous Post Next Post

📻 पॉडकास्ट सुनने के लिए यहां क्लिक करें।

🎙️ Stringer24News Podcast

🔴 देखिए आज का ताज़ा पॉडकास्ट सीधे Stringer24News पर