https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEi_nXYDircpji_NBp4Y2oyo8rhVeU-DuXusJaP3AW8


 


 


 

 *टीचर के डांस ने मचाया धमाल : इसलिए स्कूल में नही हो रही पढ़ाई?*

हाल ही में उत्तर प्रदेश के सुल्तान पुर जनपद के ग्राम बिजेथुआ की प्राथमिक शाला में पदस्थ *महिला शिक्षिका के डांस का विडियो वायरल हो रहा है। जिस पर लोग तरह तरह से अपनी प्रतिक्रियाएं व्यक्त कर रहे हैं, वहीं प्रबुद्ध वर्ग इसे कदाचरण मानते हुए,इस पर गहन मंथन और सवाल कर रहा है।*

विडियो में आप देख सकते हैं की , महिला शिक्षिका स्कूल परिसर में रील बनवाते हुए डांस कर रही है, इसी दौरान वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने यह पूरी घटना रिकॉर्ड कर ली और उसके बाद उसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया, शेयर किए जाने के बाद यह जमकर वायरल हो रहा है।

चन्द फॉलोअर और लाइक के लिए मेडम भोजपुरी गाने पर ठुमके लगा रही हैं, इन्हे अपने पेशे की मर्यादा का भी ध्यान नहीं है? यह वीडियो देखकर लोग हैरान हैं और जमकर अपना रिएक्शन दे रहे हैं, वीडियो को लगातार शेयर भी किया जा रहा है। वहीं अधिकारी मामले की जांच की बात कर रहे हैं।वायरल वीडियो में एक टीचर ऐसा डांस कर रही है जिसे देखने के बाद हर कोई कह रहा है कि स्कूल में इसीलिए पढ़ाई नहीं हो पा रही।






أحدث أقدم

📻 पॉडकास्ट सुनने के लिए यहां क्लिक करें।

🎙️ Stringer24News Podcast

🔴 देखिए आज का ताज़ा पॉडकास्ट सीधे Stringer24News पर