*रांकई में पूर्ण हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस*
रांकई न्यूज@रिपोर्टर शाह फैसल। दिनांक 15 अगस्त 2024 गुरुवार।
हर वर्ष की इस वर्ष भी सम्पूर्ण भारत वर्ष में स्वतंत्रता दिवस की 78 वीं वर्षगांठ पूर्ण हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाई गई। वहीं ग्राम रांकई में भी आजादी के इस गौरवपूर्ण और ऐतिहासिक पर्व को ग्राम के सभी शासकीय और गैर शासकीय संस्थानों में पूर्ण हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया।
प्रातः साढ़े सात बजे ग्राम के सभी संस्थानों में एक साथ ध्वजारोहण किए गए। जिन संस्थानों में ध्वजारोहण किए गए उनमें ग्राम पंचायत भवन में ग्राम सरपंच श्रीमती सुनीता बाई ठाकुर, मानस भवन में जनपद सदस्य श्रीमती नाजमा बी द्वारा, शासकीय हाई स्कूल में स्कूल प्रिंसिपल श्री अरविंद वर्मा द्वारा, हुदा पब्लिक स्कूल में जनाब हाजी बसीर कुरेशी द्वारा, दर्सगाह इकरा स्कूल में स्कूल कार्यकारिणी सदस्य जनाब शेख अतीक साहब द्वारा ससम्मान ध्वजारोहण कर उपस्थित सभी के द्वारा सलामी दी गई।
इसके बाद सभी शैक्षणिक संस्थानों में छात्रों के सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए जहां छात्रों द्वारा राष्ट्रप्रेम आधारित विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। सभी ने बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भरपूर आनंद लिया। सभी संस्थानों के जिम्मेदारों ने सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी हैं।