https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEi_nXYDircpji_NBp4Y2oyo8rhVeU-DuXusJaP3AW8


 


 


 

*धूम धाम से मनाया गया स्वंत्रता दिवस:उत्कृष्ट रहा प्रदर्शन*

सालीचौका नरसिंहपुरः शास, कन्या उच्च. माध्य. शाला सालीचौका मे नगर परिषद से आये सभी जनप्रतिनिधियों का संस्था मे संचालित, रेडक्रास गाइडस व स्काउट गाइडस की छात्राओं व संस्था के शिक्षक शिक्षकाओ पुष्प गुच्छ, फूल माला व रोली तिलक लगाकर सभी मंचासीन पदाधिकारीयों का स्वागत किया गया शाला मे पधारे नगर के उघोगपति युवा पार्षद अमरीश राय की अध्यक्षता मे एवं भवानीशंकर शर्मा सी एम ओ नगर परिषद, युवा व्यवसायी आनंद गुप्ता द्वारा मां सरस्वती का पूजन अर्चन किया गया साथ ही देश के अमर शहीदों के चित्र पर माल्यार्पण उपरांत समस्त अथितियों ने व संस्था परिवार द्वारा पूजन किया गया lइसके उपरांत मुख्य अतिथि श्रीमति छोटीबाई /श्री रामनारायण बड़कुर शिक्षा सभापति, नगर परिषद द्वारा तिरंगा पूजन पश्चचात ध्वज रोहण किया गया स्काउट गाइड दल, रेडक्रास दल संस्था की छात्राओ ने सामूहिक राष्टगान, सलामी देते हुए स्वंत्रता दिवस के नारे लगाए साथ ही विघालय की छात्राओं द्वारा गिरते पानी मे बहुत ही आकर्षक प्रभात फेरी निकाली गई जो नारों का जयघोष करते हुए पुलिस चौकी मुख्य मार्ग से होते हुए शाला मे प्रवेश हुईं स्वंत्रता दिवस समारोह के उपलक्षय मे शाला की छात्राओ ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत, कविता, भाषण, डांस, राष्ट्रगीतो की प्रस्तुति ने सभी उपस्थित अथितियों का मन मोह लिया तालियों के शोर के बीच संस्था प्राचार्य जे, पी, मेहरा के मार्गदर्शन मे संस्था द्वारा नगर परिषद के सफाई मित्र विजय भैया को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए व हमारे नगर के साईकिल स्टोर्स संचालक गौरव रुहेला द्वारा ग्रामीण क्षेत्र से आने वाली छात्राओं को निःशुल्क साईकिल सुधार कार्य मे हमेशा तत्काल मदद करते है साथ ही तीरथ कहार इन्होने वर्षाकाल मे शाला परिसर मे पानी निकासी की बहुत अच्छी व्यवस्था बनाई इन तीनो समाज सेवियों को मंचासीन अथिति अवधेश चौकसे (वरिष्ठ पत्रकार), लक्ष्मण वर्मा, युवा व्यवसायी विनय गुप्ता चिन्टू गुप्ता, लक्ष्मी नारायण वर्मा व संस्था के शिक्षकों द्वारा श्रीफल, शाल,पेन देकर सम्मानित किया गया साथ ही कार्यक्रम मे भाग लेने वाली छात्राओं को भी संस्था की वरिष्ठ शिक्षकाएं,श्रीमति अर्चना गुप्ता, डॉ. अंजलि सोनी, सरिता वर्मा, प्रज्ञा ने पुरस्कार वितरण किए कार्यक्रम व मंच संचालन शाला के वरिष्ठ शिक्षक श्री महेश वर्मा व डी. सी ठाकुर ने किया कार्यक्रम को सफल बनाने मे संस्था मे पदस्थ श्री यशवंत ठाकुर बाबू, नीलेश मेहरा, नरेश स्वामी, श्रीमति सुनीता बरगोती, उर्मिला कवरेती, मिनी सोधिया की विशेष भूमिका रही अंत मे संस्था प्राचार्य जे. पी. मेहरा द्वारा बेटियों की शान मे देशभक्ति गीत सुनाकर सभी का मन मोह लिया ओर सभी अथितियों का आभार व्यक्त किया कार्यक्रम मे संतोष राय,अनिल चौकसे, दामोदर वर्मा पुलिस चौकी स्टाप की विशेष भूमिका रही।
أحدث أقدم

📻 पॉडकास्ट सुनने के लिए यहां क्लिक करें।

🎙️ Stringer24News Podcast

🔴 देखिए आज का ताज़ा पॉडकास्ट सीधे Stringer24News पर