*चौकीदार को किराए पर दे दिया पंचायत भवन?: सरपंच पति की करतूत!: ग्राम पंचायत चांदनखेड़ा:जनपद गोटेगांव:नरसिंहपुर*
हालाकि ग्रामीणों को पंचायत राज की सुविधा और प्रमाणपत्रों की सुगम उपलब्धता के लिए हर गांव में एक पंचायत भवन का निर्माण किया गया है। जिसकी सुरक्षा का जिम्मा चौकीदारों को सौंपा गया है।
वैसे तो नियमानुसार गांव के चौकीदार अब पंचायत भवन की रखवाली के साथ वहीं रात्रि विश्राम भी करेंगे।
लेकिन देखने में आ रहा है की, पंचायत भवन कार्यालय को चौकीदार ने किराए का घर बना दिया है,चौकीदार का परिवार और रिश्तेदार पंचायत भवन में निवास कर रहे हैं,जबकि गांव में स्वयं का मकान मोजूद है!
सरपंच कभी पंचायत भवन आती नही है, और सरपंच पति ही मदद की आड़ में पंचायत चला रहा है,जिसका भरपूर फायदा चौकीदार का परिवार उठा रहा है! दरअसल चौकीदार के पारिवारिक सदस्यों का कहना है कि, पंचायत ने अब तक हमें कोई लाभ नहीं दिया है, वेतन के नाम पर एक हजार रुपए दिया जाता है, इसलिए यहां रहकर हम लोग किराया वसूल कर रहे हैं।
वहीं वार्ता के दौरान यह भी बताया गया कि, सरपंच पति गांव में अवैध कारोबार,अतिक्रमण जैसे मामलों पर इसलिए चुप हैं,क्यों की सरपंच के रिश्तेदार ही अनैतिक गतिविधियों में लिप्त है,ऐसे में अपने ही रिश्तेदारों से बुराई कौन मोल लेना चाहेगा।
नाम जाहिर ना करने की शर्त पर कुछ ग्रामीणों ने बताया कि, सरपंच पति की शराब का अवैध कारोबार करने वालों से घनिष्ठता है, यही कारण है कि, शराब पीकर उत्पात मचाने और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने में सरपंच पति की घिग्गी बंध जाती है!
जारी :