https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEi_nXYDircpji_NBp4Y2oyo8rhVeU-DuXusJaP3AW8


 


 


 

 *नवनिर्मित पुलिया पर नहीं रेलिंग: हादसों की आशंका से सहमे ग्रामीण: बारछी पलेरा पुलिया:नरसिंहपुर*

कई गावों के नालों पर बने पुल-पुलियाओं पर रेलिंग नहीं लगाई है। इससे आवागमन करने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। वहीं हादसे की भी संभावना बनी रहती हैं। यही स्थिति ग्रामीण क्षेत्रों को शहर से जोड़ने वाले पुल-पुलियाओं की भी है। बारिश के मौसम में पुलिया पर पानी होने से वाहन चालकों का आवागमन मुश्किल हो जाता है। रेलिंग नहीं होने से लोग पैदल भी नहीं निकल पा रहे हैं। इससे अब पुलिया पर रेलिंग लगाने की मांग उठने लगी है। लोगों का कहना है कि पुलिया की मरम्मत कर उस पर रेलिंग लगा दी जाए। इससे हादसे होने से बच जाएंगे। वहीं कुछ लोगों का कहना है पुरानी पुलिया की उंचाई कम है। इसकी जगह अधिक ऊंचाई वाली नई पुलिया बनाई जाए।पुल-पुलियों पर रेलिंग न होने से हादसों का डर बना हुआ है। क्षेत्र में भले ही सड़कों का जाल बिछा दिया गया हो लेकिन कई जगहों पर सुरक्षा दीवार और रेलिंग न होने से पुल-पुलियों से निकलने वाले वाहन चालकों को हमेशा जान जोखिम में डालकर आवागमन करना पड़ रहा है।

यहां कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।






Previous Post Next Post

📻 पॉडकास्ट सुनने के लिए यहां क्लिक करें।

🎙️ Stringer24News Podcast

🔴 देखिए आज का ताज़ा पॉडकास्ट सीधे Stringer24News पर