https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEi_nXYDircpji_NBp4Y2oyo8rhVeU-DuXusJaP3AW8


 


 


 

*मुझे मारने वालों में एक पत्रकार भी था!* : *क्या आयोजक समिति ने युवक के साथ मारपीट की थी?: ग्राम नवलगांव : नरसिंहपुर*

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, यह वही नवलगांव हैं,जहां आगामी छह जून से हनुमान कथा का आयोजन होना है और कथा वाचक हैं प्रसिद्ध धीरेंद्र शास्त्री (बागेश्वर धाम)।

दरअसल हाल ही में कुछ दिन पहले नवलगांव में कथा पंडाल मे गाँव के ही युवक युवराज लोधी को बुरी तरह मारा पीटा गया।जिसके बाद परिजनों द्वारा युवक को निजी चिकित्सालय में इलाज के लिए भर्ती कराया गया।4 जून को युवक ने अंतिम सांस ली,बताया जा रहा है की मारपीट की घटना 2 जून को कारित की गई थी।

उक्त घटना की वजह से लोगों में तरह तरह की चर्चाओं का दौर जारी है। मीडिया खबरों के मुताबिक मृतक ने बताया था की,मुझे मारने वालों में एक पत्रकार भी था!हालाकि उक्त पत्रकार के बारे में फिलहाल कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है। पंडाल के समीप मारपीट की घटना को इतनी बेरहमी से अंजाम दिया गया था की युवक की पसलियां टूट गई और उसी मारपीट की वजह से युवराज लोधी की मौत हुई!

मीडिया सूत्रों के मुताबिक आयोजक समिति के अजय लोधी ने ऐसी किसी भी घटना के होने से इंकार किया है! तब ऐसे में सवाल यह उठता है की झूठ कौन बोल रहा है?क्या घटना को लेकर ग्रामीण झूठ बोल रहे हैं या फिर अजय लोधी?

परिजनों ने पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है,अब देखना यह है की मामले पर क्या कार्यवाही होती है।

जारी : 



أحدث أقدم

📻 पॉडकास्ट सुनने के लिए यहां क्लिक करें।

🎙️ Stringer24News Podcast

🔴 देखिए आज का ताज़ा पॉडकास्ट सीधे Stringer24News पर