https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEi_nXYDircpji_NBp4Y2oyo8rhVeU-DuXusJaP3AW8


 


 


 

 *मजदूर की बैटी सुरभि विश्वकर्मा ने नीट परीक्षा में बाजी मारी*

सालीचौका नरसिंहपुरः मन मे विश्वास व लगन हो तो बडी से बडी सफलता विपरीत आर्थिक परस्थितियों में भी हासिल की जा सकती हैं ऐसा ही कर दिखाया मध्यम मजदूर परिवार की बैटी सुरभि ने। ,गत दिवस नीट परिक्षा के परिणाम घोषित हुये जसमें स्थानीय मध्यम वर्गीय परिवार के रविशंकर विश्वकर्मा की बैटी कु.सुरभि ने 720 में से 577 अंक प्राप्त कर सफलता अर्जित कर सालीचौका नगर को गौरान्वित किया है।उल्लेखनीय हैं कि कु.सुरभि की प्रारंभिक शिक्षा नालंदा उच्च. माध्यमिक विध्यापीठ से ग्रहण की वही माध्यमिक शिक्षा महात्मा गांधी मेमोरियल स्कूल व इंटर तक की शिक्षा शासकीय कन्या शाला सालीचौका, व ज्ञानोदय विधालय होशंगाबाद से प्राप्त कर बिना किसी कोंचिग व बिना किसी की सहायता के नीट एग्जाम की तैयारी अपने घर में आनलाइन की थी। और राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित नीट परीक्षा 577 अंक अर्जित कर सफलता हासिल कर नगर व विधालय परिवार का नाम रोशन किया है।छात्रा के पिता रवि विश्वकर्मा, लकडी फर्नीचर का कार्य करते हैं । छात्रा सुरभि कन्या शाला में पदस्थ रहे रिटायर्ड चौकीदार खैमचंद विश्वकर्मा की नातिन व कमलेश विश्वकर्मा की भांजी हैं, उसकी सफलता पर शुभचिंतकों द्वारा हर्ष व्यक्त कर शुभकामनाएं दीं जा रहीं हैं।

أحدث أقدم

📻 पॉडकास्ट सुनने के लिए यहां क्लिक करें।

🎙️ Stringer24News Podcast

🔴 देखिए आज का ताज़ा पॉडकास्ट सीधे Stringer24News पर