*समाचार सेवा प्रदाता कंपनी के संस्थापक की माता जी पांचवी पुण्यतिथि पर दी गई अश्रुपूरित श्रद्धांजलि:नरसिंहपुर।*
माता जी की पांचवी पुण्यतिथि पर समाचार सेवा प्रदाता कंपनी के संस्थापक की अध्यक्षता में एक सभा आयोजित की गयी। सभा का प्रारंभ माता जी के चित्र पर माल्यार्पण करने के साथ प्रारंभ हुई।
आजीवन ईष्वरीय सत्ता में विश्वास रखने वाली स्व. रंजना राजपूत की पांचवी पुण्यतिथि दादा महाराज दरबार में बड़े ही श्रद्धा व भक्तिमय वातावरण में मनाई गई। इस मौके पर उनके परिजनों द्वारा उनकी स्मृतिशेष प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया गया।
सुबह नौ बजे पण्डित श्री आलोक दुबे जी द्वारा दिवंगत आत्मा की सदगति हेतु विक्रम सिंह राजपूत के निवास पर सामूहिक गीतापाठ व भगवत भजन का कार्यक्रम सम्पन्न कराया गया। इस मौके पर अखंड कीर्तन का भी आयोजन किया गया।पुण्यतिथि के मौके पर आसपास के क्षेत्र के गणमान्य लोगों उनके परिजनो व सगे सम्बन्धियों द्वारा उन्हें बड़े ही भावपूर्ण व श्रद्धापूर्वक नमन करते हुये श्रद्धाजंलि अर्पित की गई।
उन्हें धार्मिक कार्यो में बड़ी रुचि रहती थी। उनको रामचरितमानस की चौपाइयाँ मौखिक रूप से याद रहती थीं।अपने जीवन मे वह गरीबों पर सदैव रहमदिली रहीं।इतना ही नहीं परिवार संचालन का भी गुण उनमें समाहित था।
स. से. प्र. कंपनी के संस्थापक ने उन्हें याद करते हुए कहा कि मेरा बचपन उनकी गोद में खेलते हुए बिता था, माता जी की एक बात हमें हमेशा याद रहती है बेटा तुम लोगो का हाथ जब भी उठे लोगो की भलाई के लिए ही उठे। उनकी ही दी हुई सीख का यह नतीजा है कि हम आज निराश्रित और गरीबों की सेवा करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं।
श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में मुख्य रूप से गोविंद साहू,राहुल सेन,अर्पित सिंह,मनोज राजपूत एवम समाचार सेवा प्रदाता कंपनी के सहयोगी सदस्य उपस्थित थे।