https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEi_nXYDircpji_NBp4Y2oyo8rhVeU-DuXusJaP3AW8


 


 


 

*मिड डे मील में हेरा फेरी की खबर छपने के पहले ही खबरों को बता दिया झूठा?*

।। विवेचना।।

वैसे आपने वह कहावत तो सुनी ही होगी कि,"जिसकी लाठी उसकी भैंस"।हाल ही में प्रादेशिक स्तर पर स्कूलों में हुए मिड डे मील में गड़बड़ी को लेकर जिस तरह प्रशासन की मुस्तैदी दिखाई दी,वह बिलकुल भी हैरान करने वाली नही है!खासतौर पर नरसिंहपुर जिले में तो बिलकुल भी नहीं!

दरअसल विगत कुछ दिनों से मीडिया में बंद पड़े स्कूलों में मिड डे मील बाटे जाने की खबर सुर्खियों में छाई हुई है।खबरों के मुताबिक यह हेरा फेरी जिला स्तर पर ही नहीं बल्कि प्रादेशिक स्तर पर की गई!वहीं शासन प्रशासन ने मिड डे मील में गड़बड़ी किए जाने की खबरों के बीच ही अपनी सफाई पेश की है और सोशल मीडिया पर बकायदा इस बयानबाजी को बड़े ही खूबसूरत अंदाज में पेश भी किया जा रहा है!

मिड डे मील में गड़बड़ी को लेकर शासन प्रशासन का कहना है की यह प्रभारी शिक्षकों की त्रुटिवश प्रविष्टि की गई,जिसकी वजह से AMS पोर्टल पर गलत जानकारियां दर्ज हुई!

1 मई 2024 से लेकर 14 जून 2024 तक की अवधि में खाद्यान्न आबंटन या कोई राशि जारी नही की गई है!यह भूलवश हुआ है।वहीं इस भूल के लिए संबंधित कार्यपालन अधिकारियों द्वारा कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं!

मिड डे मील में गड़बड़ी किए जाने का ना तो यह पहला मामला है और ना ही पहली बार इस तरह की खबरें मीडिया की सुर्खियां बनी है!इसके पूर्व भी मिड डे में हेरा फेरी किए जाने को लेकर लगातार खबरें जनता के सामने आती रहीं,लेकिन हुआ क्या?किसको सजा मिली और कब कब जांच हुई?वैसे भी जब प्रशासन इस तरह के आरोपों से पहले ही पल्ला झाड़ ले तब आप और उम्मीद भी क्या रख सकते हैं?

मिड डे मील योजना में आपके नौनिहालों को कैसा भोजन दिया गया है,क्या आपने कभी यह जानने की जहमत उठाई है?क्या वाकई भोजन गुणवत्तायुक्त था?मेरे खयाल से तो भोजन दिया जा रहा था,अधिकारियों के लिए इतना पर्याप्त था,यहां गुणवत्ता और मात्रा का तो कोई सवाल ही नही उठता!

जारी :




أحدث أقدم

📻 पॉडकास्ट सुनने के लिए यहां क्लिक करें।

🎙️ Stringer24News Podcast

🔴 देखिए आज का ताज़ा पॉडकास्ट सीधे Stringer24News पर