https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEi_nXYDircpji_NBp4Y2oyo8rhVeU-DuXusJaP3AW8


 


 


 

 *बार बार घंटों बंद रहता रेलवे गेटःलगता हैं जाम* *खैरुआ रोड के पास पुलिया को अंडरब्रिज बनाने की मांग*

सालीचौका नरसिंहपुरः स्थानीय रेलवे गेट जहां बार बार घंटो से बंद रहता है जिससे लंबा जाम लगा रहता है,जिससे अनेकों दफे एंबुलेंस, दमकल,डायल 100,108,जैसी आवश्यक सेवाएं समय पर नहीं पहुंच पाती, बताया जाता हैं कि नगर सालीचौका में रेलवे पटरी आरपार क्रास करनें एक मात्र रेलवे गेट हैं *नगर दो हिस्सों में बटा हैं, रेलवे क्रासिंग के इस पार दक्षिण में जहां पूरा बजार पैट्रोल पंप राईसमिल वेयरहाउस नगर परिषद, अस्पताल, स्कूल उपथाना,सभी बैंके हैं तो रेलवे क्रासिंग के उस पार उत्तर दिशा में वेयरहाउस, शुगरमिल,राईस मिल,अनाज मंडी व्यापक कृषि क्षैत्र हैं*। लेकिन हर दस पंद्रह मिनट में दौनों और से ट्रेनों की आवाजाही जारी रहती हैं और इस बीच भाग्य से दो पांच दस मिनट के लिए गेट खुल भी जाता हैं तो गेट पर लगी वाहनों की लंबी कतारों में आधे से भी कम वाहन ही आरपार हो पाते हैं । अधिकतर वाहन निकल ही नहीं पाते और पुनः गेट बंद हो जाता हैं। इस यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने खैरुआ रोड से स्थानीय शमशान घाट वाली रोड के बीच पुलीया का दो तीन दशकों पूर्व मोटर साइकिल छोटे वाहन निकलते थे यह पुलीया का कचरा व गिट्टी से पुराव हो गया इस पुलिया का थोडा और गहरीकरण कर अंडरब्रिज चालू किया जा सकता है, जिससे यातायात में थोडा बहुत दबाव कम हो सकता है यहां दोनों तरफ शासकीय भूमि और नगर की सडकें भी हैं।

हालांकि यहां ओवरब्रिज प्रस्तावित है जिसके स्थान परिवर्तन की मांग जोर पकड रहीं हैं, यदि ओवरब्रिज प्रस्तावित स्थान पर भी निर्माण किया जाता हैं तो उसे बनने में चार,पांच साल लगेगें, तब भी लघु वाहनों के निकलने लिए अंडरब्रिज की आवाश्यकता होगी, यह अंडरब्रज वर्तमान में बनाया जा सकता है रेल प्रशासन नगर की यातायात व्यवस्था सुगम बनाने उक्त सुझाव पर ध्यान देगी ऐसी जनापेक्षा हैं।।

प्रकाशित समाचार पत्रकार अवधेश चोकसे द्वारा stringer24news के साथ साझा किया गया।

أحدث أقدم

📻 पॉडकास्ट सुनने के लिए यहां क्लिक करें।

🎙️ Stringer24News Podcast

🔴 देखिए आज का ताज़ा पॉडकास्ट सीधे Stringer24News पर