हालिया रुझानों के मुताबिक बीजेपी ने बहुमत का आंकड़ा पार कर कांग्रेस को काफी पछाड़ दिया है।
वोटों की गिनती आज सुबह 8 बजे से शुरू हो गई है।मध्य प्रदेश में 230 सीटों के लिए 17 नवंबर को वोटिंग हुई थी।यहां 2,533 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।चुनावों में हुआ 77.15% मतदान।
हालिया रुझानों के मुताबिक बीजेपी प्रचंड बहुमत से वापसी कर सकती है।रुझानों में मध्य प्रदेश में भाजपा को दो तिहाई बहुमत हासिल हो गया है।
चुनाव आयोग के मुताबिक, दोपहर 1:30 बजे तक मध्य प्रदेश में 230 में से 230 सीटों पर शुरुआती रुझान आ चुके हैं। भाजपा 163 और कांग्रेस 64 सीटों पर आगे है।बुधनी विधानसभा सीट से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एकतरफा आगे चल रहे हैं उन्हें लाडली बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मिला है।वहीं कांग्रेस के दिग्गज नेता कमलनाथ छिंदवाड़ा से अब आगे हो गए हैं।
भाजपा की बढ़त लगातार बढ़ती जा रही है। मध्य प्रदेश विधानसभा के नतीजे अब स्पष्ट रूप से यह बताने लगे हैं कि किसकी सरकार बनने जा रही है।
जारी;
नरसिंहपुर जिला : विधानसभा चुनाव 2023
3 दिसंबर 2023
मतगणना के रुझान..
*गोटेगांव 118*
श्महेंद्र नागेश, भाजपा
32504 मतों से आगे
*नरसिंहपुर 119*
प्रहलाद पटेल, भाजपा
17686 मतों से आगे
*तेंदूखेड़ा 120*
मुलायम सिंह भाजपा
6000 मतों से आगे
*गाडरवारा 121*
उदयप्रताप सिंह भाजपा
42000 मतों से आगे