https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEi_nXYDircpji_NBp4Y2oyo8rhVeU-DuXusJaP3AW8


 


 


 

 



हाल ही में कुछ दिनों पहले फोन पर whatsapp वीडियो कॉल आई। कॉल के दौरान एक लड़की ने न्यूड होकर बात कर रही थी।

वह बारबार वीडियो पर सेक्स चैटिंग के लिए उकसा रही थी,और साथ ही अपने ऊपरी हिस्से के कपड़े उतार रही थी।जिससे की उसके शरीर का ऊपरी हिस्सा दिखाई दे रहा थ। 

हालांकि इसके पूर्व भी मेरे व्हाट्सएप कॉल पर दो-तीन बार इस तरह के वीडियो कॉल आ चुकी थी। इन दिनों इस तरह के मामले में धडल्ले से देखने को मिल रहे हैं।

दरअसल वीडियो कॉल रिसीव होने पर सामने से एक लड़की आपत्तिजनक स्थिति में नजर आती है। लड़की को देखकर फोन वाले शख्स की दिलचस्पी बढ़ती है और वह उस वीडियो कॉल पर बना रहता है। थोड़ी देर बाद वीडियो कॉल कट हो जाती है और उसके बाद शुरू होता है असल खेल।

लड़की के उकसाने पर अगर आप मान गए तो बहुत अच्छा और अगर ना भी माने तो भी वो आपको ब्लैकमेल करने के लिए अपने पास सबूत तैयार कर लेती है। दरअसल, वो मोबाइल फोन से वीडियो कॉल करते हुए स्क्रीन रिकॉर्डिंग करती है। फिर उसी अश्लील वीडियो के जरिए ब्लैकमेलिंग शुरू करती है। आपसे पैसे लेने के लिए।

आपसे पैसे की डिमांड की जाती है और अगर आप पैसे देने से मना करते हैं तो आपको यह धमकी दी जाती है कि आपत्तिजनक वीडियो कॉल के दौरान ली गई स्क्रीनशॉट वायरल कर दी जाएगी।

सेक्सटॉर्शन रैकेट का शिकार स्कूल में पढ़ रहे स्टूडेंट से लेकर रिटायर हो चुके बुजुर्गों तक को बनाया जा रहा है।










أحدث أقدم

📻 पॉडकास्ट सुनने के लिए यहां क्लिक करें।

🎙️ Stringer24News Podcast

🔴 देखिए आज का ताज़ा पॉडकास्ट सीधे Stringer24News पर