https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEi_nXYDircpji_NBp4Y2oyo8rhVeU-DuXusJaP3AW8


 


 


 



 *जीत-हार के हो रहे हैं बड़े-बड़े दावे प्रतिदावे*

 *सरकार बनाकर मंत्री भी बना रहे हैं भैयाजी को ...?*

 सालीचौका  नरसिंहपुर । जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों में बढ़ती ठंड के बीच राजनैतिक माहौल गरमाया हुआ है। अक्टूबर के अंतिम सप्ताह से प्रारंभ हुई चुनाव प्रक्रिया के बीच 17 नवंबर को मतदान के बाद भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशी और राजनैतिक कार्यकर्ता,पदाधिकारी अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे हैं। साथ ही राजनैतिक समीक्षक जीत हार का गणित बता रहे हैं। तो अति उत्साही राजनैतिक कार्यकर्ता सरकार बनाकर मंत्री पद भी बांट रहे हैं। कई राजनैतिक समर्थकों का कहना है उनके भैया हर हाल में मंत्री बनेंगे। वहीं राजनैतिक पंडित मतदाताओं की नस टटोल रहे हैं किन्तु मतदाता हर व्यक्ति और प्रत्याशी से उसकी सुविधानुसार बात कर रहा है। मतदाता के अंदर क्या छुपा है यह वह नही बताता इसके बाद भी जीत हार के बड़े -बड़े दावे चल रहे हैं।  अधिक मतदान को सब अपने-अपनी पक्ष में बता रहे हैं।



Previous Post Next Post

📻 पॉडकास्ट सुनने के लिए यहां क्लिक करें।

🎙️ Stringer24News Podcast

🔴 देखिए आज का ताज़ा पॉडकास्ट सीधे Stringer24News पर