https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEi_nXYDircpji_NBp4Y2oyo8rhVeU-DuXusJaP3AW8


 


 


 

 

इमेज क्रेडिट गोज टू डब्ल्यूएमडीटी

।। मध्य प्रदेश।।

मध्य प्रदेश में दो दिन से बारिश हो रही है। कई शहरों में ओले भी गिरे है।मौसम का मिजाज लगातार ठंडा हो रहा है। भारत के कई राज्यों में रविवार को खासी बरिश हुई।शनिवार को प्रदेश का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के नीचे पहुंच गया, इसके साथ ही चार जिलों का तापमान पचमढ़ी के न्यूनतम तापमान से भी कम दर्ज किया गया।

पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते पिछले दो दिनों से बादल छाए हुए हैं। अगले पांच दिनों तक कोहरा भी बना रह सकता है।

बारिश से फसल को नुकसान पहुंच सकता है। मौसम विभाग की इस अलर्ट से किसानों की चिंताएं बढ़ गई है। किसान चिंतित हैं कि कहीं उनकी मेहनत बर्बाद ना हो जाए अगर ऐसा होता है तो कर्ज कैसे चुकाएंगे?

प्रदेश के किसानों को बारिश की संभावना से चिंता हो रही है। बेमौसम बारिश के चलते किसानों को धान व अन्य फसलों के खराब होने का डर सताने लगा है।ठंड व बदलते मौसम से बढ़ा निमोनिया का खतरा, ऐसे रखें ख्याल

नवंबर के आखिरी सप्ताह में बारिश होने से ठंड बढ़ने लगी है।बढ़ती सर्दी के चलते बच्चों और बुजुर्गों में निमोनिया की शिकायत भी बढ़ रही है।

कोहरा छाए रहने की भविष्वाणी के बीच कई शहरों में वाहनों को धीमी गति से चलाए जाने की सलाह जारी की गई है क्योंकि विजिबिलिटी काफी लो रहेगी।










أحدث أقدم

📻 पॉडकास्ट सुनने के लिए यहां क्लिक करें।

🎙️ Stringer24News Podcast

🔴 देखिए आज का ताज़ा पॉडकास्ट सीधे Stringer24News पर