https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEi_nXYDircpji_NBp4Y2oyo8rhVeU-DuXusJaP3AW8


 


 


 


*सरपंच बाहरी है(पुआरिया)?: सरपंच ने गबन किया है: ग्राम पंचायत चारगांव खुर्द: गोटी टोरिया : चिचली: नरसिंहपुर।*

।। विवेचना ।।

ग्राम गोटी टोरिया की गंदगी,अराजकता और अव्यवथा के साम्राज्य पर आप नजर डालें तो संभवतः विकास, भ्रष्टाचार और मिलीभगत का यह खाका आप समझ पायेंगे।

मछली मार्केट हो या नाली और बाउंड्री वॉल निर्माण या फिर अन्य कोई निर्माण कार्य ग्रामीण कहते हैं कि सरपंच ने गांव को लूटकर अपनी तिजोरी भरने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

इतना ही नहीं नाम ना जाहिर करने की शर्त पर ग्रामीणों ने कहा कि, पंचायत के विगत वर्षीय कार्यकाल से लेकर वर्तमान कार्यकाल की बात करें तो सरपंच की कुर्सी हथियाकर अपनी जेब भरने के लिए न सिर्फ शासकीय नियम कायदो को दरकिनार किया गया बल्कि लोकतंत्र का भी उपहास उड़ाया गया।

इस बात की पुष्टि सचिव ऑन कॉल इंटरव्यू के दौरान खुद भी कर चुके हैं,सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक गांव की ही मेहरा समाज की एक औरत ने चन्द चांदी के सिक्कों के एवज में अपने जमीर को बेचकर गांव के विकास को ग्रहण लगाने में भ्रष्टाचारियों का भरपूर साथ दिया।

वहीं वर्तमान सरपंच राखी संगम राय और विगत वर्षीय कार्यकाल के दौरान रहे सरपंच को लेकर एवम निर्माण कार्यों में अनियमितता, लापरवाही और भ्रष्टाचार पर उप सरपंच ने भी बड़ा खुलासा किया।

ग्रामीणों की माने तो स्थानीय प्रशासन ने भी भ्रष्टाचारियों को भ्रष्टाचार करने देने एवम उन्हे जांच की आंच के दायरे से बाहर रखने में बड़ी दरियादिली दिखाई।

अब सत्तर लाख के गबन में कितनी सच्चाई है यह समझना कोई मुश्किल काम नहीं है!जब आसपास की ग्राम पंचायतों में एक करोड़ का गबन संभव है तब फिर अधिकारियों की कृपा हो तो सत्तर लाख गबन की रकम तो बहुत मामूली सी बात है।

जनता चिल्लाती रहे, शिकायत करती रहे लेकिन जांच और न्यायोचित कार्यवाही नहीं करेंगे तो नही करेंगे!क्या अधिकारियों तक लिफाफे/हिस्सा/मिठाई इसलिए पहुंचाए जाते हैं कि गबन के बाद कार्यवाही हो?

ग्रामीण चाय के टपरे पर चर्चा के दौरान कहते हैं कि, गांव के विकास का दावा करने वाले विकास की राशि को हड़पकर भी राजा हरिश्चंद्र बने बैठे हैं और बेबस जनता इस लूट के तमाशे को देखकर अपने दुर्भाग्य पर आंसू बहा रही है।

जारी : 

मनरेगा मजदूरी में भी व्यापक स्तर पर 



أحدث أقدم

📻 पॉडकास्ट सुनने के लिए यहां क्लिक करें।

🎙️ Stringer24News Podcast

🔴 देखिए आज का ताज़ा पॉडकास्ट सीधे Stringer24News पर