https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEi_nXYDircpji_NBp4Y2oyo8rhVeU-DuXusJaP3AW8


 


 


 

रोड नहीं तो वोट नहीं।

पूर्ण बहिष्कार जब तक हमारे ग्राम में रोड नहीं बन जाती तब तक हम किसी भी चुनाव में भाग नहीं लेंगे।

समस्त ग्रामवासी निनाई ए निनाई बी कटकुही बाघाटोला ग्राम पंचायत बुढ़ेना एवं कटकुही जनपद पंचायत गोटेगांव विधानसभा गोटेगांव जिला नरसिंहपुर।

।। विवेचना ।।

गांव वालों ने कलेक्टर सुश्री रिजु बाफना,जनपद सीईओ और अधिकारियों के गांव पहुंच कर दिखाने पर पांच हजार रुपए का इनाम घोषित किया है।

ग्रामीणो ने फेसबुक पोस्ट के जरिए अपनी बात रखते हुए कहा कि,

कलेक्टर जिला पंचायत सीईओ अधिकारी अपने सरकारी वाहन से ग्राम निनाई (ए) व निनाई (बी) तक पहुंच जाता है(सिलवानी या कटकुही होते हुए) उसे ₹ 5000 का नगद पुरस्कार हमारे द्वारा प्रदत्त किया जाएगा।


बीजेपी सरकार मे विजली की हालत कांग्रेस से भी बततर आजादी के 76 साल बाद भी नहीं मिल रही लाईट।

ग्रामीण हो रहे परेशान ।

विजली बिभाग की घोर लापरवाही ग्रामीण कर रहे अंधेरे का सामना मानकपुर, बिजोरा ,गुटोरि , वासखेडा चौकी, खेरी, मेहगोआ, विलगुआ, खेरी (कला) , बरकुंडा आदि गाँव मे बिजली का संकट गहराया प्रशासन मोन।

नयागांव आरआर एग्रो होते हुए ले आइए रथ यात्रा किसान का पैसा नहीं मिला, स्वागत कर देंगे फिर चींनकी डैम तरफ़ ले आना।

दरअसल गांव के लोगों ने बैठक कर निर्णय लिया कि अगर सड़क नहीं बनी तो वो लोग वोट नहीं देंगे।अधिकतर लोग वोट नहीं देने की बात पर अडिग हैं। गांव वालों का कहना है कि सड़क हमारी मुख्य समस्या है।अगर ये नहीं बनी तो वोट नहीं देंगे,क्योंकि हमें पता है कि वोट मिलने के बाद कोई भी नेता सड़क बनवाने नहीं आएगा।

कुकड़ी पानी,पटकना, तैलैया, बड़ागांव के आदिवासी ग्रामीण बताते हैं कि लोग यहां अपनी बेटियां नहीं ब्याहना चाहते हैं, उन्हें लगता है कि सड़क नहीं होने के कारण यहां उनकी बेटी की शादी करना ठीक नहीं है।दर्जनों लड़के अभी तक कुंवारे हैं।ग्रामीणों ने मतदान के दिन 'नोटा' का ज़्यादा से ज़्यादा प्रयोग करने को कहा है ताकि जन प्रतिनिधियों को आईना दिखाया जा सके।

ग्रामीणों का कहना है कि अधिकारियों और नेताओं के चक्कर काटते-काटते वे अब थक चुके हैं।पैसे के बल पर अगर किसी को भी खड़ा कर दिया जाए, तो कोई भी नेता बन सकता है और सत्ता हासिल कर सकता है,जिसके पास पैसा नहीं है वो नेता नहीं बन सकता। यही सबसे बड़ा दुर्भाग्य है।

लोग नेताओं से उम्मीद लगा-लगाकर थक चुके हैं।जनप्रतिनिधि वादे करते हैं और सरकारी अधिकारी भी,मगर अभी तक कुछ नहीं हुआ।इसलिए हम सबने मिलकर नोटा में वोट कर देंगे।हालाकी जिला कलेक्टर सुश्री रिजु बाफना भले ही विकास रथ,प्रचार रथ के माध्यम से सरकारी योजनाओं का गुणगान कर रहीं हैं लेकिन यह है नरसिंहपुर जिले के विकास की असली तस्वीर।



أحدث أقدم

📻 पॉडकास्ट सुनने के लिए यहां क्लिक करें।

🎙️ Stringer24News Podcast

🔴 देखिए आज का ताज़ा पॉडकास्ट सीधे Stringer24News पर