https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEi_nXYDircpji_NBp4Y2oyo8rhVeU-DuXusJaP3AW8


 


 


 

 


*सरपंच पति ने दी जान से मारने की धमकी?: ग्राम पंचायत सिमरिया कला: जनपद करेली: नरसिंहपुर।*

पंचायत में हेर फेर और अनियमितताओं की खबरों से नाराज होकर सरपंच पति ने stringer24news सीईओ/फाउंडर विक्रम सिंह राजपूत के जीवन पर प्रश्न चिन्ह लगा देने की धमकी दी।

दरअसल ग्राम पंचायत सिमरिया के स्थानीय ग्रामीण, पंच द्वारा पंचायत में सरपंच और सचिव द्वारा अनियमितता और भ्रष्टाचार को लेकर जिला कलेक्टर सुश्री रिजु बाफना को लिखित शिकायती आवेदन देकर मामले के जांच की मांग की गई।शिकायत को आधार बनाकर खबर को प्रकाशित किया गया।

आज सुबह सचिव राजेश उपाध्याय का ऑन कॉल इंटरव्यू रिकॉर्ड करने के बाद जब सरपंच सपना के फोन नंबर पर कॉल कर संपर्क करने की कोशिश की गई तब सरपंच पति द्वारा फोन रिसीव किया गया।सरपंच सपना से संपर्क कराने का बारबार निवेदन करने के बाद भी सरपंच पति ने सरपंच से बात कराना जरूरी नहीं समझा। वार्ता से संबंधित सभी रिकॉर्डिंग बतौर साक्ष्य stringer24news के पास सुरक्षित रूप से मौजूद है।

इसी बीच वार्ता के दौरान अपने गुस्से पर आपा खोते हुए सरपंच पति ने धमकाते हुए कहा की तुम्हारे जीवन पर प्रश्न चिन्ह हम लगाएंगे।

शाम तकरीबन छह बजे सिटी कोतवाली थाना प्रभारी गौरव चाटे के समक्ष उपस्थित होकर मामले पर लिखित आवेदन देकर उचित जांच और कार्यवाही की बात की।थाना प्रभारी गौरव द्वारा निष्पक्षता पूर्वक जांच का आश्वासन दिया गया।

क्या एक पत्रकार को धमका कर या उस पर हमला कर मामले पर पर्दा डाला जा सकता है या खुद को बेकसूर साबित किया जा सकता है?

जारी: 

क्या सच लिखने की कीमत अपनी जान देकर चुकानी पड़ेगी?, , , 




أحدث أقدم

📻 पॉडकास्ट सुनने के लिए यहां क्लिक करें।

🎙️ Stringer24News Podcast

🔴 देखिए आज का ताज़ा पॉडकास्ट सीधे Stringer24News पर