https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEi_nXYDircpji_NBp4Y2oyo8rhVeU-DuXusJaP3AW8


 


 


 

 


*विधुत कटौती के विरोध में किसानों ने ज्ञापन सौपा*

सालीचौका नरसिंहपुर ,गत दिवस समीपस्थ ग्राम भटरा पचामा अमाडा के ग्रामीणों व किसानों ने विधुत कटौती के विरोध में ज्ञापन सौंपा गया और कृषि क्षेत्र में 10 घंटा व ग्रामो मे 24 घंटे विधुत आपूर्ति की मांग की गई।

उल्लेखनीय हैं कि बारिश नहीं होने से फसलों को सिचाई के भूमिगत जल की आवश्यकता है और यहाँ बामुश्किल 4 घंटे ही बिजली मिल रही है। वहीं इस भादों के माह में बैसाख से अधिक भीषण गर्मी पड रहीं हैं ऐसे में छोटे बच्चों व बुजुर्गों का बुरा हाल है।

ज्ञापन सोपने के बाद कनिष्ठ अभियंता मनीष कुमार बकोडे सालीचौका विधुत वितरण केंद्र ने किसानों व ग्रामीणों को लिखित आश्वासन दिया कि पचामा फीडर में सुबह 5 बजे से 12 बजे तक निरंतर सप्लाई दी जायेगी इस दौरान विधुत आपूर्ति बंद की जायेगी, तीन चार दिन बाद व्यवस्था में सुधार होने पर निर्धारित 10 घंटे सप्लाई हो जायेगी।

ज्ञापन सौपते समय सैकड़ों कृषक व नागरिक जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

Previous Post Next Post

📻 पॉडकास्ट सुनने के लिए यहां क्लिक करें।

🎙️ Stringer24News Podcast

🔴 देखिए आज का ताज़ा पॉडकास्ट सीधे Stringer24News पर