https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEi_nXYDircpji_NBp4Y2oyo8rhVeU-DuXusJaP3AW8


 


 


 


*सरपंच पति की मनमानी और जितेंद्र कौरव की तानाशाही : ग्राम पंचायत मोहपानी: चिचली: नर.।*

स्कूल में स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण हुआ लेकिन पंचायत भवन कार्यालय में नही से शुरू हुआ विवाद अनियमितता,अराजकता और बुनियादी सुविधाओं के अभाव से मनमानी और तानाशाही जैसे आरोपों तक पहुंच गया लेकिन जिम्मेदारों के कान पर जूं तक नहीं रेंगी।देखा जाए तो सरपंच पति का दबदबा होने की वजह से गांव के भोले भाले ग्रामीण इसके खिलाफ आवाज नही उठा पाते।

जिला कलेक्टर सुश्री रिजु बाफना और सीएम हेल्प लाइन में शिकायत के बावजूद अब तक प्रशासन जांच दल का गठन कर कार्यवाही आगे नहीं बढ़ा सका है! क्या यह ढील भ्रष्टाचारियों पर मेहरबानी और मामले को दबाने के लिए बरती जा रही है?

राज्य एंव जिला प्रशासन द्वारा भले ही यह आदेश निकाला गया हो की महिला जनप्रतिनिधी के कार्य क्षेत्र में उनके घर परिवार वाले हस्तक्षेप नहीं करेंगे,पर वह आदेश केवल दिखावा ही साबित हो रहे है।

कितनी हैरानी की बात है कि महिला सशक्तिकरण की बात करने वाले जिले के ग्राम पंचायत की प्रधान जन प्रतिनिधि ही कार्यालय भवन से गायब हैं,ऐसे में आप विकास की क्या ही कल्पना करेंगे? जबकि जिला,जनपद एव ग्राम पंचायतो में हमेशा से ही उनके पतियों का दबदबा और रौब देखने को मिलता रहा है।

बीते दिनों मौके पर पहुंची stringer24news की टीम को सारे कार्य महिला सरपंच के जगह उनके पति करते नजर आए।नियमो की धज्जियां उड़ाते हुए सरपंच पति बकायदा अपनी सरपंच पत्नी के कुर्सी पर बैठ नजर आए।महिला सरपंचों की मदद की आड़ में सरपंच पति उनका अधिकार छीनने में लगे हुए हैं!वे अपनी पत्नी का मोहरे के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं?

राष्ट्रीय ध्वज का अपमान से लेकर पंचायत में हेर फेर और ठेके पर पंचायत चलाए जाने के बेहद गंभीर आरोपों को प्रशासन हल्के में ले रहा है?क्या कैसा दुर्भाग्य है!

अधिकारियों की मिलिभगत से सचिव,सरपंच,सरपंच पति और जितेंद्र कौरव नामक युवक सरकारी राशि को पलीता लगा रहे हैं,और लिफाफे के बोझ तले अधिकारी कार्यवाही करने को लेकर घुटने टेक चुके हैं।

आरोप तो यह भी है कि,बिल का कमीशन देकर सरपंच और सरपंच पति ने राशि हड़प ली है।

कोई ग्रामीण जब अपने काम से पंचायत पहुंचते हैं तो वहां भी सरपंच के बजाय सरपंच पति मिलता है।कई ग्राम पंचायतों में सरपंच पति की व्यवस्था से ग्रामीण भी नाराज हैं, ऐसे में उनसे ग्राम विकास की कैसे अपेक्षा की जा सकती है। यह महत्वपूर्ण विषय है।

जारी : 




أحدث أقدم

📻 पॉडकास्ट सुनने के लिए यहां क्लिक करें।

🎙️ Stringer24News Podcast

🔴 देखिए आज का ताज़ा पॉडकास्ट सीधे Stringer24News पर