आपरेशन मुस्कान।
भरिया आदिवासी बच्चों के उत्थान की दिशा में एक कदम।
https://stringer24news.blogspot.com/2023/09/blog-post_94.html
क्या आप कल्पना कर सकते हैं एक ऐसे जीवन की, जहां ना बिजली है,ना पानी है, ना सड़क है, ना कोई बाजार या दुकान है, और इतना ही नहीं आदिवासी पुरुषों की बात छोड़ दें तो महिलाओं और बच्चों का बाहरी दुनिया के लोगों से कोई संपर्क नहीं है।घने जंगल के सन्नाटों ने आदिवासियों की जिंदगी की खुशियां लील ली है।
तीन पहाड़ और लगभग बारह पंद्रह किलोमीटर का जंगली रास्ता।यहां मोर,हिरण और रीछ बहुतायत में हैं यदि आपकी किस्मत अच्छी है तो इन जंगली जानवरों से आपका आमना सामना दिन के उजाले में भी हो सकता है। रात में जंगल और भी खूंखार हो जाता है।
बच्चे पूरी तरह अशिक्षित है।खेलने के लिए उनके पास न कोई खिलोने है और न मनोरंजन के लिए टेलीविजन जैसे कोई अन्य साधन।मोबाइल है लेकिन पहाड़ों पर नेटवर्क ठीक से नहीं मिलता।अधिकांश समय मोबाइल का इस्तेमाल नहीं हो पाता है।
खाने में बच्चों को आलू की सब्जी और चावल से गुजारा करना पड़ता है। बाजार की बाहरी खाद्य वस्तुओं से बच्चे पूरी तरह अनजान हैं। दो वक्त का पेट भर खाना भी ठीक से नसीब नहीं है और जो मिलता भी है वह पोष्टिकता से रहित है।
तन पर न ठीक तरह के कपड़े हैं,ना पांव में चप्पल है, अगर कुछ है इन बच्चों के पास तो वह है उदासी और लाचारी।इस घुटन भरी जिंदगी ने बच्चों के सपनो को रौंद दिया है।
आम दुनिया की नजरों से ओझल ये बच्चे समाज से पूरी तरह से कटे हुए हैं।इनमें से अधिकांश कुपोषित हैं। भुख और गरीबी ने बच्चों के शरीर को कंकाल जैसा बना दिया है।
भरिया आदिवासी समुदाय के ये मासूम बच्चे भी जिले का हिस्सा है।इन्हे किसी भी हाल में उपेक्षित नही छोड़ा जाना चाहिए।इन्हे समाज की मुख्य धारा में वापस लाने के लिए यथा संभव प्रयास किए जाने चाहिए।
बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा पर विचार करने के बाद ऑपरेशन मुस्कान को अस्तित्व में लाया गया।ऑपरेशन मुस्कान का प्रयास है कि भरिया आदिवासी समुदाय के बच्चों के चेहरे पर प्यारी सी मुस्कान लौटाई जा सके।
ऑपरेशन मुस्कान का मकसद आर्थिक लाभ कमाना नहीं है।
यह आप पर निर्भर करता है कि आप इन बच्चों को समाज की मुख्य धारा में लाने और इनके शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए क्या योगदान दें सकते हैं ,लेकिन कोई भी निर्णय लेने के पहले आपको यह अवश्य विचार करना चाहिए कि वे आदिवासी बच्चे नर्क समान जीवन जी रहे हैं।
भरिया आदिवासी बच्चों की शिक्षा और महिलाओं की सहायता के उद्देश्य से stringer24news द्वारा ऑपरेशन मुस्कान चलाया जा रहा है।ऑपरेशन मुस्कान से एकत्र राशि आदिवासी बच्चों को पोषण,स्टेशनरी और खिलौनों सहित आवश्यक सामग्री पर खर्च की जाएगी।
हमें ऑपरेशन मुस्कान को जारी रखने और अपना काम पूरी दक्षता के साथ करने की आवश्यकता है। हम आपसे आग्रह करते हैं कि आप इन कोशिशों के समय में उदारता से दान करें और अधिक से अधिक जरूरतमंद भरिया बच्चो की मदद करें।यह आपका समर्थन ही होगा, जो यह सुनिश्चित करेगा कि भरिया आदिवासी समुदाय के हर बच्चे को भरपेट भोजन, तन पर कपड़ा और बुनियादी शिक्षा मिले।
यदि आपने हाल ही में ऑपरेशन मुस्कान के लिए डोनेट किया हैं, तो भरिया आदिवासी हर बच्चे की मदद करने के लिए आपके निरंतर सहयोग के लिए हम आभार व्यक्त करते हैं।
Appeal for Donation.
Account no: 163004286817
IFSC code: CBINOMPDCAW
यदि आपको अपने दान के संबंध में किसी सहायता की आवश्यकता है, तो आप ऑपरेशन मुस्कान टीम से 9343304972 व्हाट्सएप या stringerjournalist@gmail.com पर संपर्क करें |
आप Account no: 163004286817 पर सीधे दान कर सकते हैं | आप फोन पे, पे टी एम आदि का उपयोग करके भी डोनेट कर सकते हैं। फोन पे अथवा पेटीएम आदि से डोनेट करने के लिए whatsapp no 9343304972 पर संपर्क करें।
