https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEi_nXYDircpji_NBp4Y2oyo8rhVeU-DuXusJaP3AW8


 


 


 


।। रविवारीय विशेषांक ।।

शादी,जन्मदिन,उत्सव,जन्म,मरण, ऑफिशियल पार्टी, प्यार या फिर ब्रेकअप हो शराब का सेवन करना आम बात है।ऐसा नहीं है की,यह सब सिर्फ आज के माहौल में दिखाई दे रहा है लेकिन यह जरूर है कि आज शराब पीने का प्रचलन बढ़ा है।जो कि काफी चिंताजनक है।

शराब पीने से स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है, चिकित्सकीय विशेषज्ञों के मुताबिक, शराब के अत्यधिक सेवन की वजह से हाई ब्लड प्रेशर, ह्रदय से जुड़े रोग, स्ट्रोक, लीवर से जुड़ी बीमारियां, मानसिक रूप से बीमार, कैंसर सहित कई और तरह की स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं।लेकिन वो कहते हैं ना,पीने वालों को पीने का बहाना चाहिए।

वैसे आप कम पीजिए या ज्यादा, शराब का बॉडी पर असर दिखेगा ही। शराब पीने के बाद विजन धुंधला होने लगता है, सुनने की शक्ति पर असर होता है, किसी की भी बात को ठीक तरीके से नहीं सुन पाते हैं, ठीक तरह से किसी से बात नहीं कर पाते हैं, आवाज टूटने लगती है और अपने शरीर पर कंट्रोल नहीं रह पाता हैं।ऐसी स्थिति से बचने के लिए ड्रिंक करने के दौरान आप को कुछ ना कुछ थोड़ा खाते रहना चाहिए और ड्रिंक के बाद पर्याप्त रेस्ट करना चाहिए।

हम आपको बता दें कि,शराब भले ही शरीर में कम वक्त तक रहती हो, लेकिन इसका असर लंबे वक्त तक रहता है। 20 प्रतिशत शराब का असर रक्त में और 80 प्रतिशत असर आंतों में रहता है। जिसका गंभीर इफेक्ट लीवर पर भी पड़ता है।

आमतौर पर लोग शराब को मजे के लिए या रिलैक्स होने के लिए नहीं पीते बल्कि शराब को चढ़ाने के लिए पीते हैं,जब तक शराब का जोरदार सुरूर चढ़ ना जाए तब तक पीते रहते हैं,दरअसल शराब पीने के पैटर्न से यह पता चलता है कि नशे में आने के लिए लोग पीते हैं।

शराब के साथ खराब खानपान की आदतें भी बीमारियों को खुला आमंत्रण है।शराब के साथ क्या खाना चाहिए और क्या नही, इस पर ध्यान नहीं दिया जाता है।शराब के साथ मूंगफली, ड्राई फ्रूट्स, कुरकुरे, चिप्स, फ्राइड मोमोज, चिकन सोडा या कोल्ड ड्रिंक का सेवन किया जाता है जो कि दिल और पेट के लिए ठीक नहीं है।

जारी :






أحدث أقدم

📻 पॉडकास्ट सुनने के लिए यहां क्लिक करें।

🎙️ Stringer24News Podcast

🔴 देखिए आज का ताज़ा पॉडकास्ट सीधे Stringer24News पर